{"_id":"5b7ff96742c792463f79427d","slug":"111535113575-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
Updated Sat, 25 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व
पलवल। असावटा मोड़ स्थित लिटिल जीनियस स्कूल में रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छोटी-छोटी बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। बहन श्रेया, राशि, कुमकुम, पल्लवी, लक्षिता ने भाई शौर्य, कृषित, इशांत, तनिष्क व रोनक की कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने बहनों की रक्षा करने का वचन दिया तथा उन्हें गिफ्ट भी भेंट किए। इस अवसर पर स्कूल में राखी बनाओ व पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। राखी बनाओ प्रतियोगिता में ध्वनि प्रथम, रंशिका द्वितीय, टीशा व महक तृतीय, पेंटिग में सार्थक व दीपांश प्रथम, भविष्य द्वितीय, नितिन व दिव्यांश तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या मीनाक्षी भारद्वाज ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर कविता, खुशबू, सपना, बरखा व दीपिका मौजूद रहीं।