{"_id":"5b5b5f174f1c1b6f668b5bf9","slug":"111532714775-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल हेडमास्टर और क्लास टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल हेडमास्टर और क्लास टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल हेडमास्टर और क्लास
टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हथीन। कोंडल गाँव के राजकीय माध्यमिक कन्या स्कूल की छात्रा प्रिया की दीवार तले दबने से हुई मौत तथा मोनिका नामक छात्रा के घायल होने के मामले में बहीन थाना पुलिस ने स्कूल के हेडमास्टर भजनलाल एवं क्लास टीचर अंजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा मृतका प्रिया के पिता सतवीर सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। एसएचओ बहीन, रामदयाल ने बताया कि मृतका के पिता का आरोप है कि प्रिया की मौत उक्त दोनों स्टाफ मेंबरों की लापरवाही से हुई है। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि इस मामले में स्कूल स्टाफ की लापरवाही के मामले की शिक्षा विभाग भी जाँच करा रहा है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, स्कूल के हेडमास्टर भजनलाल का कहना है कि ग्रामीणों के अनुरोध पर ही छात्राओं को मंदिर में चल रहे भंडारे में भेजा गया था। ब्यूरो
-----------------------
मुख्यमंत्री की घोषणा का
हो रहा है विरोध
हथीन। नूँह जिले के कोलगांव निवासी रकबर उर्फ अकबर को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल द्वारा दी जा रही पाँच लाख रुपये की सहायता राशि पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद् के वरिष्ठ नेता एवं बजरंग दल के स्टेट संयोजक रहे मनीष भारद्वाज का कहना है कि गौ तस्कर रकबर को उसकी मौत के बाद पाँच लाख रुपये की सहायता देना न्यायोचित नहीं है। उनका कहना है कि जो गौ तस्कर है तथा सरकार के बनाए कानून का उल्लंघन कर रहा हो, उसे मौत के बाद इस तरह सहायता देना संवैधानिक नियमों का भी खुला उल्लंघन है। तुष्टीकरण की इस नीति का अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् डटकर विरोध करेगी। परिषद् की राज्य स्तरीय एक बैठक रविवार को सुशीला भवन हिसार में होगी। उसमें आंदोलन की रणनीति घोषित की जाएगी। गौ रक्षा दल पलवल जिला इकाई के संयोजक भारत भूषण का कहना है कि राज्य में मुख्यमंत्री ने इस तरह सहायता राशि देने की घोषणा करके गौ तस्करों का साहस ही बढ़ाया है। उन्होंने अविलंब इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने की अपील सरकार से की है। राष्ट्रीय समरसता सेल के संयोजक मोतीराम शर्मा ने भी मुख्यमंत्री की घोषणा पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस मुद्दे पर स्थानीय बीजेपी नेता भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की घोषणा का लोकल बीजेपी नेता खुलकर विरोध नहीं कर रहे हैं परंतु प्रदेश नेतृत्व से इस मामले में बात की है। ब्यूरो
--------------------
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी प्लान
हथीन। कांवड़ियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था बनाने हेतु लोकल पुलिस ने हथीन पलवल स्टेट हाईवे को अवैध कब्जों से मुक्त करा दिया। एसएचओ हथीन कुलदीप पूरे दिन हाईवे को साफ कराने में लगे रहे। मौके पर हरियाणा आर्मड पुलिस एवं महिला पुलिस भी सक्रिय रही। एसएचओ ने बताया कि कांवड़िये निर्बाध रूप से गुजर सकें इसके लिए सिक्योरिटी प्लान भी तैयार कर लिया गया है। ब्यूरो