{"_id":"5b55da3e4f1c1be94b8b65b5","slug":"111532353086-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आभूषण साफ करने वाले युवकों को महिलाओं ने बंधक बना किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आभूषण साफ करने वाले युवकों को महिलाओं ने बंधक बना किया पुलिस के हवाले
Updated Mon, 23 Jul 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आभूषण साफ करने वाले युवकों को महिलाओं ने बंधक बना किया पुलिस के हवाले
होडल। उपमंडल में घरों में जाकर महिलाओं के पास सोने-चांदी के बने आभूषण को साफ व चमकदार बनाने के बहाने से उन्हें ठगने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह के सदस्यों ने शहर की आधा दर्जन महिलाओं के आभूषणों पर हाथ साफ कर वजन में आभूषणों को आधा कम कर दिया । वजन कम होने से नाराज एक महिला ने गैंग के तीन सदस्यों को घर के अंदर बंद कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सोमवार को नेशनल हाईवे पर बनी आर्य नगर कालोनी में तीन अज्ञात युवक आए और वहां मौजूद महिला को सोने-चांदी के गहने साफ करने की बात कही। घरो में मौजूद कृष्णा,रानी,आशा,अनीता अकेली महिलाओ ने उनको सोने की चेन, पाजेब व अन्य आभूषण साफ करने के लिए दी। आभूषणों को उन तीनों व्यक्तियों ने किसी केमिकल के पानी में डाला। जिससे सोने चेन का काफी सोना उतर कर चेन का वजन हल्का हो गया और उसका सोना उस रासायनिक पानी में ही घुल कर रह गया। खराब हुई चेन कोे देखकर वहां पहुंची दूसरी महिला को शक हुआ और उसने जोर-जोर से आवाजें लगाकर लोगों को बुला लिया। हल्ला सुन कर वे तीनों युवक वहां से भागने लगे पर लोगों ने उनका वह एक केमिकल के पानी से भरा कटोरा, एक पीतांबरी का पैकेट व एक केमिकल का पैकेट सहित उन्हें पकड़ लिया
आभूषणों का वजन हो गया कम
उन्होंने जब ज्वैलरी शॉप पर पता किया तो उन्हें मालूम हुआ कि उस केमिकल के पानी से आभूषण के वजन की मात्रा में कमी हो जाती है। ये लोग उस पानी में से बाद में दूसरा केमिकल मिला कर उस सोने को निकाल लेते हैं। ज्वैलरी शॉप से केमिकल के बारे में बात करने पर पता चला कि केमिकल के पानी में सोने-चांदी के गहनों को डालने से आभूषण के वजन में कमी आती हैं। जिसे दूसरे केमिकल के द्वारा उस केमिकल के पानी से वापिस सोना-चांदी निकाल लिया जाता है। बाद में मकान मालिक ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।