फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   -खराब एलईडी को बदलने के लिए भटक रहे लोग, नहीं मिल रहे काउंटर पर कर्मचारी

-खराब एलईडी को बदलने के लिए भटक रहे लोग, नहीं मिल रहे काउंटर पर कर्मचारी

Sat, 21 Jul 2018 10:00 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
-खराब एलईडी को बदलने के लिए भटक रहे लोग, नहीं मिल रहे काउंटर पर कर्मचारी

विज्ञापन
सरकार की उजाला योजना खुद ही अंधेरे में
-खराब एलईडी को बदलने के लिए भटक रहे हैं लोग, नहीं मिल रहे काउंटर पर कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
होडल । केंद्र सरकार द्वारा बिजली की खपत बचाने के लिए शुरू की गई हर प्रदेश उजाला योजना अब सरकार के लिए सिरदर्द बनने लगी है। इस योजना के तहत खरीदी गई एलईडी लाइटों के खराब होने पर अब उपभोक्ता बिजली वितरण निगम के कार्यालयों पर धक्के खा रहे हैं। अधिकारियों के पास भी उनका कोई जवाब नहीं है। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सब्सिडी पर दी गई थीं एलईडी लाइट
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस हर प्रदेश उजाला योजना के तहत सब्सिडी पर कंपनियां एलईडी, पंखे और ट्यूबलाइट उपलब्ध करवा रही हैं। एलईडी पर तीन साल की वारंटी भी दे रही हैं। सब्सिडी पर इन एलईडी को बेचने के लिए लगाए गए काउंटर अब पिछले दो माह से बंद पड़े हैं। न तो उन काउंटर पर कर्मचारी हैं और न ही एलईडी हैं। बिजली वितरण निगम के अधिकारी भी इन काउंटरों पर बैठने वाले कर्मचारियों को खोज रहे हैं, लेकिन उनका कोई अता पता नहीं है।
विज्ञापन

खराब हुई लाइट को लेकर घूम रहे लोग
तीन साल की वारंटी पर बिजली वितरण निगम के कांउटरों से खरीदी गई इल एलईडी लाइटों के खराब होने पर अब लोग इन्हें वारंटी में बदलने के लिए काउंटर खोजते घूम रहे हैं। काउंटर बंद मिलने पर लोग सीधे बिजली विभाग के अधिकारियों के पास उन्हें लेकर जा रहे हैं तथा काउंटर का पता पूछ रहे हैँ। पता न मिलने पर लोग अधिकारियों व बिजली विभाग के कर्मचारियों को ही गालियां दे रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली वितरण निगम के जिला सर्कल अधीक्षण अभियन्ता मनोज यादव ने बताया कि काउंटर कई दिनों से बंद है, कंपनी को निगम ने टेंडर दिया हुआ है। कंपनी ही आगे माल सप्लाई करके बेचती हैं। लेकिन कंपनी ने बिना बताए ही काउंटर बंद कर रखा है माल की सप्लाई भी नहीं आ रही है। कंपनी से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन नहीं हो सका। दोबारा कोशिश की जा रही है। जल्द काउंटर खुलवा दिए जाएंगे। लोगों को हो रही परेशानी को जल्द दूर कराया जाएगा तथा काउंटर खुलवाकर उपभोक्ताओं की खराब एलईडी वापिस करवाई जाएंगी तथा उसके बदले नई दिलवाई जाएंगी। अधिकारियों को भी आदेश दे दिए गए हैं कि इस समस्या का समाधान कराने के लिए जल्द कंपनी के कर्मचारियों को खोजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed