{"_id":"5c963484bdec22140f075ddd","slug":"101553347716-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 वर्षीय विधवा से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
60 वर्षीय विधवा से दुष्कर्म, मामला दर्ज
विज्ञापन
पलवल। होडल थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतों पर लकड़ी लेने गई एक 60 वर्षीय बुजुर्ग विधवा से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट कर लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। महिला थाना प्रभारी इंदूबाला ने बताया कि एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई की मृत्यु हो चुकी है और गत 22 मार्च को उसकी 60 वर्षीय विधवा खेतों में लकड़ी लेने गई थी। जहां पर पहले से 28 वर्षीय कौर मौजूद था। विधवा को अकेला देख आरोपी ने उसे पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने विधवा की जमकर पिटाई की और उससे चार हजार रुपये की नकदी को भी लूट लिया। इसके अलावा जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।