फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   गुंडागर्दी के खिलाफ एसपी, डीसी से मिलने का निर्णय

गुंडागर्दी के खिलाफ एसपी, डीसी से मिलने का निर्णय

Sun, 17 Mar 2019 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
गुंडागर्दी के खिलाफ एसपी, डीसी से मिलने का निर्णय
गुंडागर्दी के खिलाफ एसपी, डीसी से मिलने का निर्णय
विज्ञापन

पलवल। शहीद धींगड़ा वेलफेयर सोसायटी की रविवार को बैठक हुई। इसमें सभी ने कैंप में बढ़ रही गुंडागर्दी के खिलाफ एकजुट रहने का निर्णय लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि वह जल्द ही असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस कप्तान और जिला उपायुक्त से मिलेंगे। उन्होंने माथे पर चंदन का तिलक लगाकर सबको होली की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा होली के पर्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता सोसायटी के सदस्य सुभाष मदान ने की जबकि संचालन सोसायटी के अध्यक्ष लव कुमार धींगड़ा ने किया। उन्हाेंने कहा कि होलिका दहन का त्योहार पाप, अत्याचार, अन्याय के अंत व सत्य व धर्म की विजय का संदेश देता है। होली पर्व की गरिमा को समझते हुए इसे सात्विक तरीके से मनाए जाने की जरूरत है। अध्यक्ष धींगड़ा ने बताया कि सोसायटी की मांग पर कैंप की गलियों में सुरक्षा के लिए लोहे के फाटक लगने शुरू हो गए हैं। इस दौरान वेद प्रकाश अरोड़ा, राज कुमार भाटिया, चेतनदास गाबा, कुलभूषण शर्मा, राकेश चौधरी, रामलाल डंग, मनोज आहूजा एडवोकेट, सुरेश सचदेवा एडवोकेट, नरेन्द्र अरोड़ा, विनोद कुकड़ेजा, चन्दर प्रकाश कुकड़ेजा, भगवान दास गाबा, सन्नी आहूजा, सुनील डावर, शिवदयाल हंस, दीनानाथ कुकरेजा, हीरालाल चंदा, गोकुलचंद, जितेन्द्र शर्मा, जगदीश मनोचा, जितेन्द्र मनोचा, कैलाश धींगड़ा, पंकज धींगड़ा, कन्हैया राजपूत, राजू वर्मा, रमेशचन्द्र शर्मा, तुषार डंग, विक्की लूथरा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed