फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   स्कूल बस रुकवाकर छात्र-छात्राओं से मारपीट व अपहरण की कोशिश

स्कूल बस रुकवाकर छात्र-छात्राओं से मारपीट व अपहरण की कोशिश

Sat, 29 Dec 2018 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस रुकवाकर छात्र-छात्राओं से मारपीट व  अपहरण की कोशिश
स्कूल बस रुकवाकर छात्र-छात्राओं से मारपीट और अपहरण की कोशिश
विज्ञापन

- फिरोजपुर गांव के लोगों ने किया पलवल-हथीन रोड को जाम
- डीएसपी ने ग्रामीणों को दिया आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्कूल बस को रुकवाकर छात्र-छात्राओं एवं चालक के साथ मारपीट करने और कथितरूप से अपहरण करने के प्रयास किया। इस पर गुस्साए फिरोजपुर राजपूत गांव के लोगों ने हथीन-पलवल रोड पर जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अडे़ ग्रामीणों ने दो घंटे तक रोड को बंद रखा। इस कारण रोड पर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।
हथीन- पलवल रोड पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे हथीन थाना प्रभारी कृष्णकांत ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, परन्तु ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी। मौके पर पलवल एवं आस-पास के थानों की पुलिस भी बुला ली गई। यहां हथीन के डीएसपी सुरेश कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और जल्द ही आरोपियों की पकड़ने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे बाद जाम को खोला। हालांकि निजी स्कूल के प्रिंसिपल जयदेव रावत ने हथीन थाना में शिकायत दी है कि उनके स्कूल कि एक बस शनिवार को दोपहर करीब 2:30 बजे पलवल से हथीन के लिए छात्रों को लेकर निकली। आरोप है कि दोपहर 3:30 बजे सलीम एवं आसीन नाम व्यक्ति के दो पुत्रों और इसके साले आदि ने रोड पर ट्रैक्टर लगा कर बस को रुकवाया और चालक होशियार तथा स्कूल के छात्र-छात्राओं की रॉड, बेल्ट से पिटाई की। इसके बाद उनका अपहरण करने का भी प्रयास किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल बस पर इरादतन हमला किया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों का 15 दिन पहले हुआ था बस चालक से झगड़ा
थाने में दी शिकायत के अनुसार बस चालक और आरोपी पक्ष में 15 दिन पहले झगड़ा हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 15 दिन पहले स्कूल बस की चपेट में आरोपियों की चपेट में आने से बच गई थी। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था, लेकिन दोनों पक्षों ने इस मामले को तूल देकर दो समुदाय का झगड़ा कर दिया। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपी पक्ष ने शनिवार को बस चालक और छात्रों के साथ मारपीट की है। डीएसपी सुरेश शर्मा का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथीन के थाना प्रभारी कृष्णकांत का कहना है कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है। इस मामले में चालक होशियार का कहना है कि उसके साथ लगभग पंद्रह दिन पहले झगड़ा किया गया था। इसकी शिकायत भी पुलिस को दी गयी थी लेकिन इस कोई कार्रवाई नहीं हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed