फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सड़क दुर्घटनाओ में चार घायल

सड़क दुर्घटनाओ में चार घायल

Sun, 25 Nov 2018 10:55 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओ में चार घायल
सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल
विज्ञापन

हथीन। हथीन थाना क्षेत्र में हुई दो दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। गांव भंगूरी के निकट एक स्कूटी कार की चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार लोकेश व उसके दो मित्र अनिल और मुकेश घायल हो गए। तीनों पलवल के हरिनगर के निवासी हैं। जांच अधिकारी जुबेर मोहम्मद ने बताया कि पीड़ित लोकेश के बयान पर कार ड्राईवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गया है। उसके आधार पर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरी दुर्घटना गांव लखनाका के निकट घटी जहां एक स्कूटी तेज गति से जा रहे एक केंटर से टकरा गई। इस दुर्घटना में स्कूटी पर सवार वारिस निवासी पहाड़पुर को गहरी चोटें आई हैं। इस मामले में हथीन पुलिस ने घायल के चाचा अब्दुल गफ्फूर के बयान पर केंटर चालक नफीस मलाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घर में घुसकर परिवार से की मारपीट
हथीन। हथीन थाना क्षेत्र के गांव बुराका में एक घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ थप्पड़, डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हथीन थाना पुलिस ने पीड़ित रजमल के बयान पर दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि इस मामले में सपात, उम्मर, रुस्तम, फजरू, असरु, हारूनी, मौसम, अप्पन, बुरेरा एवं अनिषा सभी निवासी बुराका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विवाहिता के साथ छेड़छाड़
हथीन। हथीन उपमंडल के एक गांव में एक 35 वर्षीया विवाहिता के साथ छेड़छाड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के बयान पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है की उसके साथ उटावड निवासी खुर्शीद और सम्मी ने छेड़छाड़ की। जांच अधिकारी जगवती ने बताया कि पीड़िता उपले लेन ेके लिए गई थी। तभी उक्त दोनों आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के सिविल कोर्ट में बयान कराये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed