{"_id":"5bdc88fcbdec2269807e0599","slug":"101541179644-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले कीट के काटने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीले कीट के काटने से किसान की मौत
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरीले कीट के काटने से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हथीन-रींडका रोड पर खेतों में काम करते समय एक 44 वर्षीय किसान की जहरीले कीट के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि हथीन के वार्ड नंबर दो जटवाड़ा मोहल्ला निवासी सहदेव बृहस्पतिवार सांय को रींडका रोड के पास अपनी फसल में पानी लगा रहा था। उसी दौरान किसी जहरीले कीट ने सहदेव को काट लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। सहदेव को उपचार के लिए पलवल के अपेक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई राजकुमार के बयान पर कागजी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत
पलवल। गांव सेवली में घर पर प्रसव कराने के दौरान एक 25 वर्षीय महिला की हालत खराब हो गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गांव सेवली निवासी महिला राजकुमारी को बृहस्पतिवार देर शाम प्रसव पीड़ा हुई, इसके बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया। महिला के परिजनों ने बताया कि प्रसूता की ब्लीडिंग अधिक होने के कारण उसकी हालत खराब हो गई, आनन फानन उसे जिले के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा महिला के पति श्याम सुंदर के बयान पर कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।