फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   विवाहिता के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़

विवाहिता के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़

Mon, 01 Oct 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़
घर में घुसकर विवाहिता से छेड़छाड़
विज्ञापन

हथीन। बहीन थाना क्षेत्र के एक गाँव में रात्रि के समय घर में घुसकर एक विवाहिता के साथ छेड़छाड़ किये जाने, विरोध करने पर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। बहीन थानाध्यक्ष रामदयाल ने बताया कि पीडिता की शिकायत पर गाँव उटावड निवासी आरोपी साकिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जाँच की जा रही है और आरोपी की तलाश है। ब्यूरो

नवजात बच्ची मृत अवस्था में मिली
हथीन। समीपवर्ती गाँव मलाई में बस अड्डे के निकट झाड़ियों में एक नवजात बच्ची मृत अवस्था में मिली। बहीन थाना पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बहीन रामदयाल ने बताया कि मामले में जाँच करके आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मिशन 2019 के लिए मंगलवार से शुरू होगी बीजेपी की यात्रा
हथीन। मिशन 2019 के तहत हथीन विधानसभा क्षेत्र में भी बीजेपी कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं जय जवान जय किसान के प्रेरक लाल बहादुर शास्त्री के जन्मोत्सव के मौके पर प्रतिदिन पंद्रह किलोमीटर की यात्रा का अभियान शुरू कर रहे हैं। यह जानकारी देते हुए बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति जिला सहसंयोजक सूरज पाण्डेय ने बताया कि यात्रा की शुरुआत हथीन अनाजमंडी से होगी। सरकार की जनकल्याण नीतियों के प्रचार करते हुए यात्रा गाँव विनोदागढ़ी चौक, कर्नेल राजेंद्र रावत के ऑफिस, फिरोजपुर राजपूत, मलोखडा, ममोलाका, भंगूरी, दुर्गापुर, रतीपुर तक जाकर संबंधित गांवों में सीधा जन संवाद करेगी। यात्रा में प्रतिदिन एक सौ पचास लोग शामिल रहेंगे। यात्रा के साथ बीजेपी पूर्व सैनिक मोर्चा के स्टेट सह संयोजक कर्नल राजेंद्र रावत, जिला महासचिव जयसिंह चौहान, लेखराज भंगूरी, अरुण दुर्गापुर, मंडल प्रधान ज्ञानसिंह, रामस्वरूप डागर, देवदत्त शर्मा, बुधराम रावत, पार्षद रविन कुमार, सुमेर सिंह आर्य स्वामीका आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार पुलिस को दर्ज करना पड़ा लूट का मुकदमा
- बहीन निवासी कौशल के साथ हुई लूटपाट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। बहीन निवासी कौशल के साथ हुई लूटपाट की घटना का मुकदमा आखिरकार हथीन पुलिस को दर्ज करना ही पड़ा। पीड़ित की शिकायत पर नियोजित ढंग से लूटपाट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। हथीन थानाध्यक्ष कुलदीप ने बताया अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि 29 सितंबर की शाम साढ़े सात बजे कौशल की बाइक के आगे बाइक अड़ाकर उसके पास से 25 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक एटीएम, आधार कार्ड एवं कुछ दवाईयां लूट ली गयी थी। पीड़ित कौशल ने तत्काल मिन्डकोला पुलिस चौकी जाकर प्रभारी हरिओम से मिलकर लिखित शिकायत दी। लेकिन चौकी प्रभारी ने घटनास्थल पर गए बिना घटनास्थल को पड़ोसी जिले नूंह में होना बताकर पीड़ित को रोजकामेव थाने भेज दिया। रोजकामेव थाने वालों ने घटनास्थल को हथीन थाने का क्षेत्र बताया। इसके बाद पीड़ित दोनों थानों के रातभर चक्कर लगाता रहा। इसकी भनक लोकल मीडिया को लग गयी। मीडिया में आने के बाद आखिरकार हथीन पुलिस को घटना के 28 घंटे बाद मुकदमा दर्ज करना पड़ा। थानाध्यक्ष हथीन कुलदीप ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed