फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   150वीं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

150वीं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

Sat, 22 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
150वीं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू
150वीं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू
विज्ञापन

पलवल । केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पूरे देश में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को शुरू की थी ।आज 4 वर्ष के कार्यकाल में इस अभियान में प्रत्येक भारतीय नागरिक ने अपनी सहभागिता देकर इसे सफल बनाने में अपना योगदान दिया है। इस अभियान में आम जन भागीदारी की बदौलत ही देश में 4 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया गया। देश के 400 जिले खुले में शौच से मुक्त हुए हैं। यह परिणाम स्वच्छता अभियान में आम जन भागीदारी का है। यह बातें उन्होंने कैंप कॉलोनी में आयोजित स्वच्छता अभियान में कहीं। इस मौके पर उन्होंने श्रमदान भी किया।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में 4 साल में स्वच्छता अभियान में 50 फीसदी जनता ने अपनी भागीदारी दी है जबकि पिछले 68 सालों में केवल 40 फीसदी जनता ने ही स्वच्छता अभियान को अपनाया था ।यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा आम जन नागरिक की सहभागिता से ही आज 90 फीसदी लोग स्वच्छता अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने देश में चार करोड़ शौचालयों के निर्माण पर एक सर्वे कंपनी के द्वारा आए सर्वे पर बोलते हुए कहा कि इस स्वच्छता अभियान से ओडीएफ के कारण तीन लाख बच्चों का जीवन बचा है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि पूरे पलवल जिले की जनता ने स्वच्छता व स्वस्थ रहने का प्रण लिया है पूरे जिले की जनता ने पूरे पलवल जिले को स्वच्छ पलवल बनाया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी पहल है अगर आदमी अपने चारों तरफ साफ सफाई नहीं रखेगा तो हमारा शरीर बीमारियों से घिर जाएगा। उपायुक्त मनीराम शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन स्वच्छता के प्रति सजग है पहले जहां देश में पलवल का स्थान 350 में नंबर पर आता था आज वह 246 में नंबर है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पलवल जिले को भारत के 100 स्वच्छ जिलों में शामिल करवाने के लिए पूरा प्रशासन प्रयासरत है। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणबीर मनोज, पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, अधिवक्ता अविनाश भारद्वाज, भाजपा जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, उपायुक्त मनीराम शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र सिंह, नगर परिषद की चेयरपर्सन इंदु भारद्वाज समेत अन्य ने श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed