फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   कंटेनर व ट्रोला की टक्कर में कंटेनर चालक की मौत

कंटेनर व ट्रोला की टक्कर में कंटेनर चालक की मौत

Fri, 31 Aug 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
कंटेनर व ट्रोला की टक्कर में कंटेनर चालक की मौत
कंटेनर और ट्रोला की टक्कर में चालक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। सोहना मार्ग पर कंटेनर व ट्रोला की भिड़ंत में कंटेनर सवार 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक की पहचान करने वाले दूसरी गाड़ी के चालक की शिकायत पर ट्राला के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार नगला देवी मैनपुरी (यूपी) दिलीप कुमार ने शिकायत दी है कि वह कंटेनर चलाता है तथा उनके साथ ही पहलादपुर फर्रुखाबाद (यूपी) निवासी गोकुल भी कंटेनर चलाता है। 30 अगस्त की शाम को गांव धतीर के समीप एक कंटेनर व ट्राला की भिड़ंत हो गई। ट्राला चालक लापता था तथा कंटेनर चालक मृत अवस्था पड़ा हुआ था। दिलीप कुमार अपने कंटेनर को लेकर गांव धतीर के पास से गुजर रहा था, तभी वहां पुलिस व भीड़ एकत्रित थी। दिलीप ने अपने कंटेनर को रोका और देखा तो गोकुल वहां घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। पुलिस ने दिलीप की शिकायत पर ट्राला के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ईको कार और स्कूटी चोरी
पलवल। चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक ईको कार व एक स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार चोरों ने गांव मीरपुर कोराली निवासी अनिल कुमार की ईको कार को कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवी लाल पार्क के समीप से व पलवल की कालड़ा कालोनी निवासी हरेंद्र सिंह की स्कूटी को शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कालोनी से ही चोरी कर लिया।
विज्ञापन


महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पलवल। शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार पलवल की हाऊसिंग बोर्ड कालोनी निवासी नरेंद्र अत्री ने शिकायत दी है कि गत 29 अगस्त को उसका साला राहुल आया हुआ था। नरेंद्र अपने राहुल व दशरथ को लेकर गाड़ी दिलाने के लिए गांव ततारपुर गए हुए थे और पीड़ित की पत्नी वंदना घर पर अकेली थी। पीड़ित व उसके साला राहुल व दशरथ वापस घर आए तो देखा की वंदना छत के पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर लटकी हुई है। पीड़ित वंदना को लेकर निजी अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed