{"_id":"5b7aff5d42c792466e6eda9f","slug":"101534787421-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े के चलते युवक ने की जीवन लीला समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े के चलते युवक ने की जीवन लीला समाप्त
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
झगड़े के चलते युवक ने की जीवन लीला समाप्त
होडल। हसनपुर के गांव लीखी में झगड़े के चलते बीती देर रात एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक युवक की पत्नी के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हसनपुर थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि गांव लीखी निवासी राहुल का किसी मामले को लेकर गांव निवासी कुछ लोगों के साथ झगड़ा चल रहा था। इसी के चलते उन लोगों ने राहुल के साथ मारपीट भी की थी। उन्होंने बताया कि राहुल ने रविवार देर रात कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक राहुल की पत्नी गीता की शिकायत पर गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।