फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   जब लोगों ने खेतों के बजाय सड़कों के किनारे रोपे धान

जब लोगों ने खेतों के बजाय सड़कों के किनारे रोपे धान

Fri, 27 Jul 2018 08:12 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
जब लोगों ने खेतों के बजाय सड़कों के किनारे रोपे धान
सड़क के किनारे धान रोपकर जताया रोष
विज्ञापन

-जलभराव और पानी की निकासी नहीं होने से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। शहर में भारी बरसात के कारण हुए जलभराव और पानी की निकासी नहीं होने से नाराज स्थानीय लोगो ने सरकार व नगर परिषद प्रशासन के खोखले दावों को लेकर सड़क पर खड़े दो तीन फुट पानी में धान की फसल रोप कर अपना रोष जताया। लोगो ने स्थानीय विधायक व उनके चेयरमैन पुत्र पर विकास कार्य नहीं करने का आरोप भी लगाया ।
बृहस्पतिवार की देर रात से हो रही भारी बरसात से शहर की रोहता पट्टी ,घारम पट्टी वार्ड 10 के लोगोे के लिए आफत बन गई हैं सड़क पर पिछले एक महीने से खड़ा गंदा पानी शहर वासियों के लिए बहुत बड़ी सिरदर्दी बना हुआ है, जहां पानी का निकास न होने के कारण वहां एक जगह जमा रहता है जो हादसों का कारण बनता है। बार बार की गुहार व शिकायतों के बावजूद सरकार और नगर परिषद प्रशासन द्वारा मामले का कोई संज्ञान न लेने के चलते स्थानीय लोगों ने महिलाओं को साथ लेकर सड़क पर धान की फसल रोप पर अपना रोष जताया।
विज्ञापन

घारम पट्टी व रोहता पट्टी के हरेंद्र,विजयपाल,किशन,गिरधर,नंदराम,रामहेत,अतर सिंह ,मेघश्याम,रतन, जगदीश,खेमचंद फौजी,नारयण सिंह आदि लोगों ने बताया कि कॉलोनियों को जाने वाली सड़क का इतना बुरा हाल है कि वहां कई हादसे हो चुके हैं। घरों में घुसा हुआ पानी बीमारी फैला रही है। क्षेत्र के मौजूदा विधायक उदयभान ने वायदा किया कि इस समस्या से निजात दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
नगर परिषद का किया जाएगा घेराव
वार्ड के लोगों का कहना है कि हमारे द्वारा जल निकासी के लिए कई दफा नगर परिषद अधिकारियों से लिखित में आवेदन देकर मांग की गई है, लेकिन उसके बाद भी उन पर कोई असर नहीं हुआ है। इस कारण से हम लोगों को मजबूर होकर इस गंदे पानी के बीच खड़े होकर मांग करना पड़ रही है। इसके अलावा अगर हमारी मांगों को परिषद द्वारा जल्द पूरा नहीं किया गया तो हम लोग नगर परिषद का घेराव करेंगे।
-----------
पार्षदों ने कहा-
इस बारे में नगर परिषद के पार्षद सतवीर नंबरदार,शिवराम सौरोत का कहना है कि परिषद चेयरमैन द्वारा भाजपा पार्टी से संबंधित पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन वार्डों में विकास कार्य शून्य हैं, जिसकी शिकायत पार्षद केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से कर चुके हैं।

------------
-शहर में व्याप्त पानी निकासी की समस्या का समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा। कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में माहौल को खराब करना चाहते हैं।
--राज गोपाल, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed