{"_id":"5b572e964f1c1b19208b687a","slug":"101532440214-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को सेमीनार में दिलाई पराली न जलाने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को सेमीनार में दिलाई पराली न जलाने की शपथ
Updated Tue, 24 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों पराली न जलाने की शपथ ली
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा मंगलवार को अनाज मंडी में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए कृषि मशीनीकरण का संवर्धन विषय पर किसानों को जानकारी दी गई। सेमीनार में एग्रीकल्चर मशीनरी कम्बाइन हारवेस्टर के साथ लगाई जाने वाली सुपर स्ट्रा मैनेजमैन्ट सिस्टम सुपर एसएमएस,हैप्पी सीडर,पैडी स्ट्रा चोपर,सरडेर,मलचर,शर्ब मास्टर कटर कम सपरेडर,रोटावेटर,जीरो टिल ड्रिल की प्रदर्शनी भी लगाई गई। सेमिनार में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। सेमिनार में किसानों को पराली न जलाने के लिए शपथ ली। इस दौरान जिला कृषि उपनिदेशक डा. वीरेंद्र कुमार आर्य, जिला कृषि परार्शदाता डॉ. सुरेशपाल बरार, कृषि विशेषज्ञ डॉ. बीके शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।