फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   101 people family planning operation

101 लोगों के परिवार नियोजन ऑपरेशन

Wed, 28 Jul 2021 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
101 people family planning operation
पलवल। जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में जिला स्वास्थ्य विभाग का अभियान जारी है। विभाग द्वारा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विशेष पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसके तहत नसबंदी, कॉपर-टी लगवाने पर विभाग द्वारा प्रोत्साहन धनराशि भी दी जा रही है। 11 जुलाई से शुरू हुए पखवाड़े में अब तक 98 महिलाओं और तीन पुरुषों के परिवार नियोजन ऑपरेशन किए गए। अभी पखवाड़ा 31 जुलाई तक चलेगा। विभाग द्वारा पुरुष नसबंदी पर दो हजार रुपये, महिला को 1400 रुपये तथा प्रसव के तुरंत बाद कॉपर टी लगवाने पर तीन सौ रुपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जा रही है।
विज्ञापन

पखवाड़े में लोगों को बताया गया कि ऑपरेशन कॉपर टी, इंजेक्शन और गोलियों से परिवार नियोजन किया जा सकता है। बच्चे दो ही अच्छे होते हैं। छोटा परिवार होने से लोग आर्थिक रूप से सशक्त रहते हैं तथा अपने बच्चों को लालन-पालन अच्छे से कर सकते हैं। महिला से ज्यादा पुरुष के ऑपरेशन में ज्यादा फायदा है। पुरुषों में इंफेक्शन का खतरा नहीं रहता तथा वे एक दिन बाद ही हल्का काम कर सकते हैं। इसके अलावा महिलाएं कॉपर टी, इंजेक्शन और गोलियां खाकर गर्भवती होने से बच सकती हैं। 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। यह पखवाड़ा हर साल 24 जुलाई तक चलता है, परंतु इस बार 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है। जिला नागरिक अस्पताल में 80 तथा होडल में 18 महिलाओं के ऑपरेशन किए गए। इसी प्रकार पलवल अस्पताल में दो और होडल में एक पुरुष की नसबंदी की गई है।
विज्ञापन

-----
कॉपर-टी, इंजेक्शन और गोलियों की सुविधा जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। पलवल और होडल अस्पताल में महिलाओं और पुुरुषों के ऑपरेशन होते हैं। जिले में पुरुष नसबंदी केवल दो फीसदी है, जिसे बढ़ाने का प्रयास किया रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ.रेखा सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed