फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   10 years of wait is over...Construction of Khair bypass on Aligarh-Palwal highway begins

Palwal News: 10 साल का इंतजार खत्म...अलीगढ़-पलवल हाईवे पर खैर बाईपास का निर्माण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
10 years of wait is over...Construction of Khair bypass on Aligarh-Palwal highway begins
सोमना मार्ग से गांव जरारा तक काम ने गति पकड़ी , बाईपास खैर और जट्टारी में घंटों लगने वाले जाम से दिलाएगा मुक्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

अलीगढ़। अलीगढ़-पलवल हाईवे पर तहसील खैर में बहुप्रतीक्षित बाईपास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लगभग 10 साल के लंबे इंतजार के बाद सोमना मार्ग से गांव जरारा तक काम ने गति पकड़ ली है। यह बाईपास खैर और जट्टारी में घंटों लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाएगा।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा तैयार की गई खैर-जट्टारी फोरलेन बाईपास की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) को शासन से मंजूरी मिल गई थी। इस परियोजना के तहत खैर में 10 किलोमीटर और जट्टारी में 5.5 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। बाईपास निर्माण के लिए कुल 29 गांवों की जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन



महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास

67 किलोमीटर लंबा अलीगढ़-पलवल हाईवे टप्पल इंटरचेंज के पास यमुना एक्सप्रेसवे से मिलता है। यह अलीगढ़ को सीधे हरियाणा के पलवल जिले से जोड़ता है। यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से यह नोएडा सहित एनसीआर, आगरा और मथुरा से भी बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने 552 करोड़ रुपये की लागत से इस हाईवे का निर्माण कराया था। खैर और जट्टारी में बाईपास न होने के कारण इस हाईवे पर लगातार जाम की समस्या बनी रहती थी, जिससे बचने के लिए लंबे समय से इन बाईपास की मांग हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अलीगढ़-पलवल हाईवे पर ही अलीगढ़ की कई बड़ी विकास परियोजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें खेरेश्वरधाम मंदिर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर, ग्रेटर अलीगढ़, डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इंडियन बॉटलिंग प्लांट और बीज निगम के गोदाम शामिल हैं। बाईपास के निर्माण से इन क्षेत्रों में आवागमन और भी सुगम हो जाएगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

लंबे समय से आ रही थी अड़चन
बाईपास के निर्माण में देरी का मुख्य कारण लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) के बीच विभागों का उलझना था। दरअसल, लोक निर्माण विभाग ने अलीगढ़-पलवल हाईवे का निर्माण कराया था, जिसके बाद इसे एनएचएआई में शामिल कर लिया गया। इस विभागीय उलझन के कारण दोनों बाईपास के निर्माण को मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। कुछ समय पहले एनएचएआई ने दोनों बाईपास के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर इसकी डीपीआर शासन को भेजी, जिसके बाद अब जाकर इसका निर्माण शुरू हो सका है।




बहुप्रतीक्षित खैर बाईपास का निर्माण शुरू हो गया है। हमारी कोशिश होगी इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। इस बाईपास के निर्माण में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गति तेज होगी। -इंद्रजीत सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई


------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed