{"_id":"622cd0b587d064564c145370","slug":"10-thousand-will-be-old-age-pension-if-inld-government-is-formed-palwal-news-noi637012347","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो की सरकार बनने पर 10 हजार होगी बुढ़ापा पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो की सरकार बनने पर 10 हजार होगी बुढ़ापा पेंशन
विज्ञापन
हथीन। शनिवार को हथीन में इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा हल्का स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय चौटाला ने कहा कि वर्तमान भाजपा जेजेपी गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार विकास कराने के लिए कर्जा लेती है, लेकिन प्रदेश की भाजपा गठबंधन सरकार जिसकी पिछले कर्ज की अदायगी लगभग 56 हजार करोड़ बनती है, उसको चुकाने के लिए 55 हजार करोड़ का कर्ज ले रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले सात सालों में 1.40 हजार करोड़ का कर्ज लिया है लेकिन एक पैसा भी कहीं सरकारी इमारत, यूनिवर्सिटी या खेल स्टेडियम पर खर्च नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी को लेकर भी कोई घोषणा नहीं की गई। केवल इनेलो ही बुढ़ापा पेंशन का महत्व समझती है। इसलिए प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन 10 हजार रुपये की जाएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से हलका में गांव व शहर में वार्ड स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब हमारी पार्टी बूथ स्तर पर मजबूत हो जाएगी तो इनेलो को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि वे विभिन्न विभागों में हो रहे करोड़ों रुपये के घोटालों पर भी विधानसभा सत्र में सरकार से जवाब मांगेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन को रानी रावत, महेंद्र सिंह चौहान, जवाहर डागर, देवेंद्र तेवतिया, वेद पहलवान, असगर हुसैन, सुरजीत सिंह सिंधु आदि ने भी संबोधित किया।