{"_id":"68b2e1d3114cabe8ae0d2d58","slug":"10-out-of-13-complaints-settled-on-the-spot-palwal-news-c-24-1-gr11004-117426-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 13 परिवादों में से 10 का मौके पर निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 13 परिवादों में से 10 का मौके पर निपटारा
विज्ञापन
लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की बैठक में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। सरस्वती महिला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक में आमजन की समस्याओं को सुना गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के वाइस चेयरमैन एवं उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने की। इस दौरान 13 परिवादों में से 10 का मौके पर ही निपटारा किया गया।
बैठक में सबसे गंभीर मामला महिला प्रार्थी सविता का सामने आया। सविता ने बताया कि 13 वर्ष पहले कराया गया ऑपरेशन असफल हो गया, जिससे उनकी शारीरिक स्थिति बिगड़ गई। अब वह कुछ महीनों से गर्भवती हैं और आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बच्चे के जन्म व पालन-पोषण के लिए सहयोग चाहती हैं। इस पर उपायुक्त ने सीएमओ को विशेष केस बनाकर उच्च अधिकारियों तक भेजने और विभागीय सहायता राशि उपलब्ध कराने के आदेश दिए। इसी प्रकार, एक महिला ने पति के गुम होने की शिकायत रखी। उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग को तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
गौडोता निवासी बृजपाल की पानी सप्लाई संबंधी शिकायत का भी बैठक में ही समाधान करवा दिया गया। इसके अलावा कई अन्य शिकायतें भी सुनी गईं।
बैठक में पृथला विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप, एसडीएम ज्योति, एसडीएम बलीना, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, नगराधीश अप्रतिम सिंह, सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।