फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   1 died in road accident

ट्रॉले की टक्कर से मजदूर की मौत

Sat, 16 May 2020 11:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
1 died in road accident
पलवल। केएमपी एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजे के करीब ट्राले की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के साथी की शिकायत पर नामजद चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि यूपी के जिला गाजीपुर के गांव गौसपुर निवासी बलवंत ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह बहादुरगढ़ स्थित कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन

गांव निवासी सूर्यदेव यादव भी इसी कंपनी में काम करता था। सूर्यदेव 15 मई को बहादुरगढ़ से गांव जाने के लिए निजी बस में सवार हुआ था बस में और भी मजदूर सवार थे। 16 मई की सुबह सूचना प्राप्त हुई कि सूर्यदेव की केएमपी पर सड़क हादसे में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पीड़ित पलवल सिविल अस्पताल पहुंचा और सूर्यदेव के शव की पहचान कर ली।
विज्ञापन

पीड़ित ने जब अपने तौर पर पता किया तो पता चला कि सूर्यदेव को ट्राला चालक हुकचंद निवासी पनियाला (जयपुर) ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मारी है। जिससे सूर्यदेव की मौत हुई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed