फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   1 arrested in ATM loot case

एटीएम चोर गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार

Sat, 16 May 2020 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
1 arrested in ATM loot case
हथीन। हथीन में 10 मई को ओरियन्टल बैंक ऑफ कॉमर्स के 8 लाख 58 हजार 300 रुपये से भरी एटीएम मशीन को अज्ञात चोरों द्वारा उखाड़कर ले जाने के मामले में एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश कर, पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले के जांच अधिकारी सीआईए के सब इंस्पेक्टर शहीद अहमद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नूंह जिला अंतर्गत गांव रायपुरी के बस अड्डे से एटीएम चोर मुकीम उर्फ मुल्ली को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ कर अन्य साथियों के बारे में और लूटी गई राशि को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं हथीन थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि हथीन पुलिस ने एटीएम मशीन को पिनगंवा थाने के अंतर्गत जंगलों से बरामद कर लिया था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 10 मई को चोर ओरियन्टल बैंक ऑफ कॉमर्स की एटीएम मशीन को ले गए थे। इस संदर्भ में बैंक मैनेजर ने हथीन थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों को गिरफ्तार करने के लिए गई हथीन एवं पलवल जिला पुलिस पर मेवात के नूंह जिले के गांव उमरा में पथराव और फायरिंग कर हमला बोलकर कई पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था। इस संदर्भ में हथीन थाना अध्यक्ष सत्यनारायण ने नगीना थाना में मुकदमा भी दर्ज कराया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed