{"_id":"b915d5b59dc07162587b828e7ba24aca","slug":"pakistan-youth-cricketers-become-narendra-modi-s-fan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की स्पीच के दीवाने हुए सरहद पार के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की स्पीच के दीवाने हुए सरहद पार के खिलाड़ी
दीपक शाही, पंचकूला
Updated Wed, 02 Oct 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनैतिक दावपेंच से दूर सरहद पार पाकिस्तान के युवा खिलाड़ियों में से कई मोदी के चाहने वाले भी हैं।
विज्ञापन
लाहौर स्कूल स्पोर्ट्स अकादमी पाकिस्तान के खिलाड़ी पंचकूला में द्वितीय राजीव गांधी इंटरनेशनल लीग क्रिकेट चैंपियनशिप का प्रेक्टिस मैच खेलने के लिए मंगलवार को पहुंचे।
अमर उजाला से बातचीत में खिलाड़ियों ने कहा कि भारत में नरेंद्र मोदी तेज तर्रार नेताओं में से हैं।
उनकी स्पीच कई बार उन्होंने टेलीविजन पर सुनी है। पाकिस्तान में भी अक्सर मोदी को लेकर चर्चा होती है। कई खिलाड़ियों ने बताया कि जब मोदी स्पीच देते हैं तो युवा नेता की तरह दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
उनकी इसी अदा के पाकिस्तानी खिलाड़ी भी कायल हैं। उन्होंने बताया पाकिस्तान के युवाओं में मोदी को जबरदस्त उत्साह है।
इंडिया में पहली बार आया हूं। नरेंद्र मोदी की स्पीच बहुत अच्छी लगती है। उनकी स्पीच से लगता है कि जैसे एक पीएम बोल रहा हो।
असद, क्रिकेट खिलाड़ी स्पोर्ट्स अकादमी पाकिस्तान
चंडीगढ़ में पहली बार आया हूं। वैसे इंडिया में कई बार खेल चुका हूं। नरेंद्र मोदी जब स्पीच देते हैं तो युवा नेताओं जैसा जोश दिखता है। उनकी स्पीच बहुत प्रभावित करती है।
विज्ञापन
राणा हुसनैन, क्रिकेट खिलाड़ी लाहौर स्कूल स्पोर्ट्स अकादमी पाकिस्तान
नरेंद्र मोदी को टेलीविजन पर बोलते हुए कई बार सुना है। उनकी स्पीच बहुत अच्छी लगती है।
आदिल, क्रिकेट खिलाड़ी लाहौर स्कूल स्पोेर्ट्स अकादमी पाकिस्तान