{"_id":"6159bca08ebc3e0b3569143b","slug":"paddy-farmer-will-get-400-crore-more-rupees-due-to-increase-in-msp-say-digvijay-chautala","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद: दिग्विजय चौटाला बोले- एमएसपी बढ़ने से धान उत्पादक किसानों को मिलेंगे 400 करोड़ अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद: दिग्विजय चौटाला बोले- एमएसपी बढ़ने से धान उत्पादक किसानों को मिलेंगे 400 करोड़ अधिक
Sun, 03 Oct 2021 07:57 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 03 Oct 2021 07:57 PM IST
सार
जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने किसानों के हित में धान खरीद शुरू करवाने के लिए केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार किसान हितैषी है।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह चौटाला (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इस बार फसल खरीद के दौरान हरियाणा के धान उत्पादक किसानों को 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का अतिरिक्त लाभ पहुंचेगा। यह किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर एमएसपी में की जा रही बढ़ोतरी का परिणाम है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंजाब: अब मंत्री आशु ने साधा अमरिंदर पर निशाना, बोले- अगर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो अकेले पड़ जाएंगे
विज्ञापन
उन्होंने किसानों के हित में धान खरीद शुरू करवाने के लिए केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार किसान हितैषी है।
विज्ञापन
एमएसपी सिस्टम को निरंतर मजबूत करते हुए किसानों को आर्थिक तौर पर सुदृढ़ किया जा रहा है। इस बार लेट से शुरू हो रही धान की खरीद के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन हरियाणा सरकार ने तुरंत इस समस्या को केंद्र के समक्ष रखा।
यह भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला बोले- 78 विधायकों ने लिखकर दिया, उसके बाद कैप्टन को बदला गया
दिग्विजय ने कहा कि केंद्र ने भी किसानों की समस्या का तत्काल हल किया और 3 अक्टूबर से न केवल हरियाणा बल्कि पंजाब राज्य में भी धान की खरीद शुरू करवाई। इससे धान उत्पादक किसान भाइयों को बड़ी राहत मिली। गठबंधन सरकार का यही लक्ष्य है कि प्रदेश में नई-नई मंडिया स्थापित हों, बिना देरी सीधा किसानों के खातों में भुगतान हो। निरंतर एमएसपी में बढ़ोतरी की जाए और जब भी किसान के सामने कोई समस्या आए तो तुरंत उसका हल हो।