{"_id":"5ffbdd8eb26a461e38516096","slug":"our-protest-against-bjp-rallies-will-continue-says-gurnam-singh-chaduni","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : गुरनाम सिंह चढूनी ने ली कैमला घटना की जिम्मेदारी, कहा- जारी रहेगा भाजपा की रैलियों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : गुरनाम सिंह चढूनी ने ली कैमला घटना की जिम्मेदारी, कहा- जारी रहेगा भाजपा की रैलियों का विरोध
Mon, 11 Jan 2021 10:40 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:40 AM IST
विज्ञापन
गुरनाम सिंह चढूनी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने हरियाणा के कैमला में हुई घटना की जिम्मेदारी ली है। चढूनी ने कहा है कि उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री को रैली करने की अनुमति नहीं दी। बीजेपी ने कहा कि वे हमारे आंदोलन को तोड़ने के लिए 700 रैलियां करेंगे और हम ऐसी बीजेपी रैलियों का विरोध करेंगे।
हरियाणा के करनाल के कैमला गांव में रविवार को आयोजित किसान महापंचायत में उत्पात मचाने, तोड़फोड़ आदि करने के मामले में पुलिस ने भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी सहित 71 लोगों को नामजद करते हुए शेष अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी को इस मामले का जिम्मेदार बताया था।
इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि कैमला के कार्यक्रम में जो घटा है, वह किसान का स्वभाव नहीं है। इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को समर्थन मिलने वाला नहीं है। सरकार के सामने आया है कि एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने उकसाने का काम किया है। इस तरह का वक्तव्य देना कि यह सभा नहीं होने देंगे, इससे माहौल खराब होता है। मेरे विषय में यह कहा जाना कि मरोड़ निकाल देंगे, इन सब घटनाओं से चढ़ूनी की मानसिकता का परिचय मिल गया है।
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य एवं भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने कहा कि 13 जनवरी को लोहड़ी के अवसर पर तीनों काले कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी। 18 जनवरी को जिला व तहसील स्तर पर महिला किसान दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली के सभी बॉर्डर पर आयोजित मंचों पर महिलाओं की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय सिंघु बॉर्डर पर आयोजित किसान संगठनों की बैठक में लिया गया है।

Yes, we didn't allow Khattar Sahab (Haryana CM) to hold the rally in Kaimal. BJP said that they will hold 700 rallies to break our movement & we will protest against such BJP rallies: Gurnam Singh Chaduni, Chief, Bharatiya Kisan Union (10.1) https://t.co/tKvryxYKkf pic.twitter.com/ExvB5eiJIQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 11, 2021