फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   open recruitment of Army

देश सेवा के लिए बढ़ाए कदम

Sat, 09 Nov 2013 07:58 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
बहादुरगढ़/ब्यूरो। Updated Sat, 09 Nov 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
open recruitment of Army
ब्रिगेडियर होशियान सिंह स्टेडियम में हो रही सेना की खुली भर्ती के दूसरे दिन हरियाणा के रोहतक जिले युवा भारी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन


लगभग चार हजार युवाओं ने शारीरिक परीक्षा में भाग लिया।

इनमें से लगभग 370 युवाओं ने शारीरिक परीक्षा पास कर भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में स्थान बनाया।

शारीरिक परीक्षा पास करने वाले युवाओं की अगले चरण में मेडिकल व उनके प्रमाण पत्रों की जांच होगी।

कर्नल राजन बक्शी ने बताया कि सेना में भर्ती को लेकर युवाओं में काफी जोश है।

युवा सुबह चार बजे से पहले ही भर्ती स्थल पर पहुंचने शुरू हो जाते हैं। हरियाणा के युवाओं में सेना की यूनिफार्म पहनकर देश सेवा करने का जज्बा देखते ही बनता है।


शारीरिक परीक्षा में युवा पूरा दम-खम लगा रहे हैं। भर्ती के तीसरे दिन रविवार को सोनीपत जिले के युवाओं की भर्ती होगी।

सेना अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया दूसरा दिन भी काफी सफल रहा है।

स्थानीय प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। भर्ती स्थल पर नियुक्त ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नरेश जोवल ने बताया कि भर्ती स्थल के चारों ओर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन


युवाओं को भर्ती स्थल तक अनुशासित तरीके से लाया जा रहा है। भर्ती स्थल पर सेना ने बेहतरीन व्यवस्था प्रणाली बनाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed