फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   one man died in road accident

इंडिका ने परिचालक को कुचला, मौत

Thu, 10 Oct 2013 10:44 PM IST
हिसार/ब्यूरो।
हिसार/ब्यूरो। Updated Thu, 10 Oct 2013 10:44 PM IST
विज्ञापन
one man died in road accident
हरियाणा में ढाणी ब्राह्मण गांव के पास हांसी जींद मार्ग पर सड़क पर सो रहे एक युवक को टाटा इंडिका ने कुचल दिया जिससेउसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इंडिका चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


तेल टैंकर चालक रामपुरा निवासी विजय ने बताया कि बुधवार रात करीब दस बजे गांव ढ़ाणी ब्राह्मण के पास एक तेल का टैंकर पलट गया। चालक और परिचालक गावड़ जाट निवासी अतर सिंह सुरक्षित बच गए। दोनों ने टैंकर के पास सोने का निश्चय किया।
विज्ञापन


परिचालक अतर सिंह एक चादर लेकर सड़क के किनारे  सो गया। सुबह करीब पांच बजे जींद की तरफ से एक इंडिका आ रही थी और सामने से रोडवेज बस हांसी की तरफ से आ रही थी। इंडिका के चालक को बस की हेडलाइट के कारण कुछ दिखाई दिया और उसने सड़क पर सो रहे अतर सिंह को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतर सिंह पास के गड्ढों में जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर नारनौंद पुलिस मौके पर पहुंची और इंडिका को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। टाटा इंडिका का चालक मौके से फरार हो गया। उसको जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed