{"_id":"59ccd74d9d063f6959bcf293c54e4735","slug":"one-lakh-looted-from-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से लूटे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप से लूटे एक लाख रुपये
कोसली (रेवाड़ी)/ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2013 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर स्थित बालेश्वर फिलिंग स्टेशन से सोमवार रात हवाई फायर करके दो बदमाशों ने एक लाख 17 हजार रुपये लूट लिए। इस पंप पर पिछले माह भी लूट हुई थी।
लुटेरों ने सैल्समैनों से अंदर रखी भारी तिजोरी बाहर निकलवाई और लूट के बाद उन्हें केबिन में बंद करके फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सोमवार रात लुटेरों ने रेवाड़ी-महेन्द्रगढ़ मार्ग पर स्थित बालेश्वर फिलिंग स्टेशन पर धावा बोला। लुटेरों ने हवा में फायर कर पंप पर काम करने वाले चार कर्मचारियाों से ही लगभग चार क्विंटल की तिजोरी को बाहर निकलवाया और तिजोरी तोड़कर उसमें रखे पैसे निकाल लिए।
उन्होंने पंप के मेन गेट पर लगे शीशे पर गोली दागी और वहां कार्यरत सेल्समैनों को अंदर ही बंद कर गए। पंप मालिक यादवेन्द्र ने बताया कि पिछले माह भी उनके पंप से दो लाख रुपये से ज्यादा की लूट हुई थी। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
पिछले माह 19 अगस्त को कोसली-झज्जर मार्ग पर कृष्णा फिलिंग स्टेशन और लांबा फिलिंग स्टेशन पर भी रात के समय दो युवकों ने हवा में तीन राउंड फायर करके दोनों पंपों के सेल्समैनों से करीब 17 हजार रुपये और तीन मोबाइल छीन लिए थे।