{"_id":"f3a9239690c64336d34d0d6983b8b417","slug":"one-died-in-road-accident-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
अमर उजाला, पलवल
Updated Sat, 23 Nov 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल-नूंह मार्ग पर गांव नौरंगाबाद के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव महेशपुर निवासी 40 वर्षीय ज्ञानचंद व 35 वर्षीय महेंद्र शनिवार को बाइक पर सवार होकर नूंह से अपने गांव महेशपुर की तरफ आ रहे थे।
गांव नौरंगाबाद के निकट ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार ज्ञानचंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से बीके अस्पताल फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन