फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   one dead in accident

डंपर ने दो भाई कुचले, भीड़ ने तीन वाहन फूंके

Mon, 09 Dec 2013 10:57 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो
सोनीपत/ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
one dead in accident
गांव ताजपुर के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो भाइयों
विज्ञापन
को टक्कर मार दी। इस हादसे में टिकौला गांव निवासी राजेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेश को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और वहां से गुजर रहे तीन डंपरों को रोककर उनमें आग लगा दी। इसके बाद गुस्साए ग्रामीण नेशनल हाईवे जाम करने के लिए चल पड़े तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपी डंपर चालक के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया।  

जानकारी के अनुसार, टिकौला गांव निवासी राजेश और नरेश सोमवार सुबह निजी कंपनी में ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। गांव ताजपुर के पास करीब सात बजे रेत से भरे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई राकेश ने बताया कि तेज रफ्तार और तंग रास्तों के कारण यहां अक्सर हादसे होते हैं। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक सड़क पर जाम लगाए रखा।

डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने लोगों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और नेशनल हाईवे जाम करने चल पड़े। पुलिस ने धतूरी गांव के पास लोगों को रोकने के लिए हलका लाठीचार्ज किया। डीएसपी अजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अवैध खनन में लगे हैं डंपर

ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग से रोज अवैध रेत खनन में लिप्त वाहन गुजरते हैं और आए दिन हादसे होते रहते हैं। डीएसपी अजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि अगर अवैध खनन हो रहा है तो इसकी जांच की जाएगी।

डंपर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, आठ घायल

सोनीपत। गन्नौर के जीटी रोड चौक पर सोमवार दोपहर एक डंपर ने ट्रक से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर विभिन्न वाहनों व रेहड़ियों को टक्कर मारते हुए आठ लोगों को घायल कर दिया। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 


बताया जा रहा है कि पानीपत से दिल्ली जाने वाले रोड पर अज्ञात ट्रक से टकराने के बाद डंपर का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से डंपर ओवरब्रिज के नीचे खडे़ टाटा 407, मारुति 800, मारुति इको, मोटरसाइकिल व रेहड़ियों को टक्कर मारता हुआ पोल से जा टकराया। लोगों ने बताया कि डंपर की गति इतनी तेज थी कि उसके रास्ते में जो भी वाहन आया, वह उसे टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ा। डंपर की टक्कर से ओवरब्रिज के नीचे रेहड़ी लगाने वाले दो लोग घायल हो गए। जैन कॉलेज का एक गार्ड व एक ट्यूशन पढ़कर साइकिल पर आ रहा छात्र चिरस्मी निवासी मोहित घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटाकर रास्ता साफ किया। थाना प्रभारी दयाचंद ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी तक नहीं पता चल सका है। डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed