फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   one arrested for abduction, rape

सीनियर ने ही किया था अपहरण कर दुराचार

Sat, 23 Nov 2013 07:11 PM IST
जींद/ब्यूरो
जींद/ब्यूरो Updated Sat, 23 Nov 2013 07:11 PM IST
विज्ञापन
one arrested for abduction, rape
शुक्रवार रात अगवा की गई छात्रा को उचाना थाना पुलिस ने उचाना कलां रजवाहे के पास से बरामद कर आरोपी युवक को काबू कर लिया। छात्रा ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ दुराचार भी किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण और दुराचार करने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन



एक व्यक्ति ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी पोती एक निजी शिक्षण संस्थान में दसवीं कक्षा की छात्रा है। 21 नवंबर रात को गांव खेड़ी मसानिया निवासी अभिमन्यु उर्फ मन्नू ने उसकी पोती का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लितानी रोड उकलाना कलां के पास रजबाहे से किशोरी और आरोपी युवक को काबू कर लिया। आरोपी युवक उसी निजी शिक्षण संस्थान का पूर्व छात्र है। किशोरी ने आरोप लगाया कि अभिमन्यु ने अपहरण के बाद उसके साथ दुराचार भी किया।


पुलिस ने किशोरी का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद अभिमन्यु के खिलाफ अपहरण और दुराचार का मामला दर्ज कर लिया। बाद में आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed