{"_id":"f4fa54740b0ce4c57772739ff953ecfa","slug":"one-and-a-half-million-from-construct-six-mini-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ से बनेंगे छह मिनी स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ से बनेंगे छह मिनी स्टेडियम
फतेहाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2013 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला फतेहाबाद के उपायुक्त डॉ. साकेत कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से 6 मिनी खेल स्टेडियम बनाये जाएंगे। इसके अलावा खेल सुविधाओं के लिए प्रशिक्षण और उपकरणों की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। खेल परिसर विकसित किए जा रहे हैं।
बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में रहने वाले युवाओं में छिपी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से गांव धारसूल कलां, लहरियां, नाढोड़ी, ढाणी सांचला, गाजूवाला व मादुवाना में मिनी खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए मुुख्यालय भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गांव दरियापुर में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियम तैयार किया जाएगा। इसके अलावा दरियापुर में ही आधुनिक फुटबाल खेल अकादमी भी विकसित की जा रही है।
उपायुक्त ने कहा कि गांव निमड़ी, नागपूर, लाली, मानावाली, भिरड़ाना, रत्ता खेड़ा, अहलीसदर, भट्टू खुर्द, नहला व बोदीवाली में खेल सुविधाओं के लिए मिनी खेल स्टेडियम के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इन खेल स्टेडियमों पर 3 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
गांव धारनियां, भट्टू कलां, गोरखपुर, समैण व नत्थूवाल में 2 करोड़ रुपये की लागत से खेल स्टेडियम विकसित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भोडियाखेड़ा स्थित खेल स्टेडियम के आधुनिकरण का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
इसके लिए लगभग चार करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। खेल परिसर में इंडोर गेम्स के लिए मल्टीपर्पज हॉल बनाया जाएगा। इसके अलावा ट्रैक को भी बनाया जाएगा। पानी की सुविधा के लिए ट्यूबवेल भी लगाया जाएगा।