{"_id":"dc4a091f63be7466fff578d7dce63743","slug":"no-power-cut-during-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में परेशान नहीं करेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में परेशान नहीं करेगी बिजली
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 28 Jan 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड मेले के दौरान बिजली की कोई समस्या नहीं होगी। बिजली निगम ने मेला परिसर को दो सबस्टेशनों और तीन अलग-अलग फीडर से जोड़ा है। मेला परिसर में आपूर्ति के लिए एक स्वतंत्र फीडर भी लगाया गया है, ताकि किसी भी सूरत में यहां बिजली का संकट न पैदा हो।
विज्ञापन
मेले के दौरान बिजली आपूर्ति के लिए पर्यटन विभाग ने 150-150 किलोवॉट के दो अस्थाई कनेक्शनों के लिए आवेदन किया था, जिसे बिजली निगम ने पास कर दिया।
बिजली निगम के अनुसार, मौजूदा फीडरों व स्थानीय बिजली नेटवर्क पर मेले का लोड न पड़े, इसके लिए टूरिस्ट कांप्लेक्स के नाम से एक अलग फीडर बनाया गया है। इस फीडर को 66 केवी सबस्टेशन यूएसए से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सेक्टर-46 सबस्टेशन भी बिजली देगा। ऐसे में किसी एक पर दिक्कत आने पर बिजली संकट नहीं होगा। एक्सईएन राम निवास ने बताया कि मेला परिसर को चार्मवुड फीडर और इरोज फीडर से भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
दो मुख्य ट्रांसफार्मर होंगे
एसडीओ धर्मेंद्र ने बताया कि मेला परिसर में लोगों का आवागमन बना रहेगा, जिसे ध्यान में रखते हुए साधारण खंभों को नहीं लगाया जा रहा है। लोड वितरण के लिए केवल 11 केवी के दो मुख्य ट्रांसफार्मर होंगे। इसके अलावा परिसर में तार डाले जा रहे हैं।