फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Narwana scuffle with police

नरवाना में पुलिसकर्मियों से हाथापाई

Fri, 27 Dec 2013 11:02 PM IST
नरवाना/जींद/ब्यूरो
नरवाना/जींद/ब्यूरो Updated Fri, 27 Dec 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
Narwana scuffle with police
हरियाणा के जिला जींद की नरवाना पुलिस ने नशे के कारोबार में संलिप्त चार महिलाओं सहित 12 लोगों को काबू कर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ पकड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो कार और चार बाइक भी बरामद की है। वहीं, रेलवे फाटक के पास चमेला कालोनी में छापा मारने गए पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों ने गाली-गलौच, हाथापाई और दुर्व्यवहार किया।


पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ  विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें से कई आरोपी फ रार हैं।

पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से छह लोगों को रिमांड पर लिया है।

शहर थाना प्रभारी कुलवंत बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को शहरवासियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

पुलिस ने शहरी क्षेत्र में हरियल चौक पर नाके के दौैरान दो कारों में 6 लोगों से 50 ग्राम स्मैक और 330 ग्राम चरस बरामद की।

पुलिस ने चार मोटरसाइकिल भी कब्जे में लिए हैं। सदर थाना क्षेत्र में भी 38 ग्राम समैक पकड़ी गई है। इसके आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी जब आरोपी लीला को काबू करने के लिए गए तो लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ झड़प की।

आरोपियों की पहचान भिवानी निवासी कुलदीप, नरवाना निवासी लीला, गोविंद, बलवान, प्रदीप, प्रताप, संदीप, मुन्नी, पिगला, ओमी, ओमप्रकाश उर्फ  पासी और उसकी पत्नी प्रवीण सहित एक दर्जन लोगों को काबू किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed