फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   murdered her mother and kidnapped daughter

फिल्मी अंदाज में मां को मार डाला, लड़की को ले उड़े गुंडे

Sat, 17 Aug 2013 08:11 AM IST
कोसली (रेवाड़ी)/अमर उजाला ब्यूरो
कोसली (रेवाड़ी)/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Aug 2013 08:11 AM IST
विज्ञापन
murdered her mother and kidnapped daughter

फिल्मी अंदाज में तीन गाड़ियों में आए दो दर्जन हथियारबंद युवकों ने युवती को अगवा करके ले जाने का विरोध करने वाली मां की हत्या कर दी और युवती को ले गए।

विज्ञापन


हत्या और अपहरण से गुस्साए ग्रामीणों ने कोसली-कनीना मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार को भी ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने उनकी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करके पलट दिया और आग लगाने का भी प्रयास किया गया।
विज्ञापन


लोगों के भड़कने की सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने एसपी की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एसपी के 24 घंटे में आरोपियों को पकड़ने के आश्वासन के बाद सात घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी जायलो गाड़ी भी अपने कब्जे में ले ली, लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं किया है। वहीं, अगवा की गई लड़की और मुख्य आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पहले दी थी धमकी, पुलिस ने बरती ढील
गांव रतनथल निवासी गोविंद का गांव झाल में आना जाना था। वह जबरन एक युवती से शादी करना चाहता था। गोविंद ने 20 जुलाई को भी गांव में गोली चलाकर दहशत फैलाई थी।

तब युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 22 जुलाई को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया था। जमानत पर आने के बाद से वह लगातार युवती के परिवार को धमकी दे रहा था कि वह उसे जबरदस्ती ले जाएगा।

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से देकर परिवार की सुरक्षा करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस के गंभीर न होने से आरोपी के हौसले इतने बुलंद हो गए।

मां को गाड़ियों से कुचला
वीरवार को गोविंद हथियारों, हाकी और डंडों से लैस करीब दो दर्जन लोगों को लेकर गांव में पहुंचा और जबरन युवती को गाड़ी में डालने लगा। युवती की मां ने इसका विरोध किया तो उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

घायलावस्था में भी मां ने विरोध जारी रखा तो महिला को नीचे पटक कर उसे गाड़ी से कुचल दिया। इस बीच लोग तेजी से युवती के मकान की ओर दौड़े और लहूलुहान पड़ी मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।


लोगों ने घर के अंदर बंद की गई युवती की दूसरी बहन को छुड़ाया और कंट्रोल रूम को सूचित किया।

एक घंटे तक भी नहीं पहुंची पुलिस
एक घंटे तक भी पुलिस के न पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया और उन्होंने पुलिस कार्रवाई के बिना ही शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

इस घटना की सूचना आस-पास के गांवों में भी फैल गई और लोगों ने चारों तरफ से रास्ते जाम कर दिए। आरोपियों को पिछले माह कार्रवाई न करने की वजह से उन्होंने हत्या के लिए नाहड़ चौकी प्रभारी और डीएसपी को जिम्मेवार बताया और उन्हें तुरंत प्रभाव से बदलने की मांग की।

दो पुलिस अफसर लाइन हाजिर

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पुलिस ने युवती को अगवा करने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लेकर उनकी गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस प्रशासन ने कोसली थाना प्रभारी रामस्वरूप और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर जांच शुरू कर दी है।

कोट
पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। जल्द ही युवती को छुड़वाकर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- पंकज नैन, एसपी, रेवाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed