फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   murder of new married girl

दहेज की लेनदारी में एक मौत के घाट उतारी

Sun, 06 Oct 2013 09:38 PM IST
भिवानी/ब्यूरो।
भिवानी/ब्यूरो। Updated Sun, 06 Oct 2013 09:38 PM IST
विज्ञापन
murder of new married girl
हरियाणा के गांव धनाना में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रोहतक के गांव चांदी निवासी मृतका के भाई राजेश ने बताया कि रविवार को उसके पास फोन आया कि तुम्हारी बहन सुमन की दौरा पड़ने से मौत हो गई है।
विज्ञापन


वह उसके मायके धनाना पहुंचा तो सुमन मृत पड़ी थी। उसके गले पर निशान बने हुए थे। इससे साफ जाहिर था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। राजेश ने बताया कि उसकी बहन सुमन की शादी धनाना गांव के विरेंद्र उर्फ मोनू के साथ 13 मार्च 2013 को हुई थी। विरेंद्र गांव में ही नाई की दुकान चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद से सुमन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। मुंढाल चौकी इंचार्ज एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि महिला के गले पर निशान है। मृतका के भाई के बयान पर पति विरेंद्र, सास मीना, ससुर आजाद, जेठ नरेंद्र, जेठानी मीनू और दो देवरों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed