फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mother of the baby thrown, the villagers saved lives

मां ने नवजात को फेंका, ग्रामीणों ने बचाई जान

Fri, 03 Jan 2014 10:38 PM IST
अमर उजाला, नारनौल
अमर उजाला, नारनौल Updated Fri, 03 Jan 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
Mother of the baby thrown, the villagers saved lives
महेंद्रगढ़ के गांव पाल में शुक्रवार एक नवजात शिशु को उसकी मां ने नग्न अवस्था में सुनसान जगह डाल दिया। इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड में बच्चे की चीख सुनकर ग्रामीणों ने तत्काल शिशु को गर्म कपड़ों में लपेट लिया। जिससे शिशु की जान बच गई।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह गांव पाल की धर्मशाला के पास ग्रामीणों ने एक नवजात शिशु को पडे़ देखा। शिशु को एक टूटे हुए मटके में गंदगी के ढेर के पास नग्न अवस्था में रखा गया था।
विज्ञापन


बच्चे को सिसकता देखकर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शिशु को गर्म कपड़े में लपेट कर स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामान्य अस्पताल नारनौल की शिशु नर्सरी में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों के अनुसार बच्चा पूर्ण रूप से विकसित था और दो-तीन घंटे पहले ही इस बच्चे का जन्म हुआ था। पुलिस सरगर्मी से उस नवजात की मां की तलाश में जुटी हुई थी।


लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं और यह अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने अपना पाप छिपाने के लिए बच्चे को इस कड़कड़ाती ठंड में नग्न अवस्था में सूने स्थान पर भगवान भरोसे डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed