फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Monsoon active in Haryana, possibility of rain in entire state during July 6 to 8

Weather Haryana: मानसून सक्रिय, छह से आठ जुलाई के बीच पूरा प्रदेश भीगेगा, तापमान में 4-5 डिग्री की आएगी गिरावट

Tue, 04 Jul 2023 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 04 Jul 2023 11:59 PM IST
सार

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने बताया कि तय समय से थोड़ा पहले ही मानसून पूरे देश में छा गया है। मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को काटते हुए राजस्थान से ओडिशा तक फैली हुई है।

विज्ञापन
Monsoon active in Haryana, possibility of rain in entire state during July 6 to 8
रोहतक में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन की शुरुआत के साथ हरियाणा में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश के संकेत दिए हैं। छह से आठ जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इससे लोगों को गर्मी व उमस से छुटकारा मिलेगा। हालांकि मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ शहरों के लोग गर्मी व उमस से जूझते रहे। सिरसा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे हरियाणा में सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। वहीं, हवा में नमी की मात्रा 80 फीसदी की ऊपर दर्ज की गई।

विज्ञापन


निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने बताया कि तय समय से थोड़ा पहले ही मानसून पूरे देश में छा गया है। मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को काटते हुए राजस्थान से ओडिशा तक फैली हुई है। मॉनसून ट्रफ का पूर्वी छोर अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर चल रहा है, लेकिन पश्चिमी छोर दिल्ली से निकटता बनाए रखते हुए अपनी सामान्य स्थिति बनाए हुए है।
विज्ञापन


वहीं, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण मध्य और निकटवर्ती उत्तरी पाकिस्तान पर बना हुआ है, जिसके पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों के करीब आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। पांच जुलाई को एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश होगी। छह जुलाई से बारिश की तीव्रता और प्रसार में वृद्धि होगी और व्यापक क्षेत्र में मध्यम वर्षा की उम्मीद है।


कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी होगी। इस मानसून गतिविधि के अगले सप्ताह भी बढ़ने की अच्छी संभावना है, जो 12/13 जुलाई तक चलेगी। इससे उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश से तापमान में चार डिग्री तक गिरावट देखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed