फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Modiakedha state secondary school of 40 students sick from drinking water

राजकीय माध्यमिक विद्यालय मोड़ियाखेड़ा की टंकी का पानी पीने से 40 विद्यार्थी बीमार

Wed, 04 Dec 2013 09:05 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Wed, 04 Dec 2013 09:05 PM IST
विज्ञापन
Modiakedha state secondary school of 40 students sick from drinking water
हरियाणा के जिला सिरसा के गांव मोड़ियाखेड़ा स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के टंकी का पानी पीने से 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


इसके बाद विद्यार्थियों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। इनमें से दो विद्यार्थियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

सदर थाना पुलिस ने स्कूल इंचार्ज बलराम और गांव के सरपंच कृष्ण कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पानी के सैंपल लिए हैं। स्कूल इंचार्ज बलराम ने पानी में कीटनाशक मिलाने की आशंका जताई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह बच्चों ने पानी पीने के बाद उसमें बदबू आने की शिकायत की। इसके बाद उनको टंकी का पानी पीने से रोक दिया गया, लेकिन तब तक काफी बच्चे पानी पी चुके थे।
विज्ञापन


ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर 40 बच्चों को सामान्य अस्पताल में लाया गया। अस्पताल में उपचाराधीन बच्चों में से दसवीं की मंजू और पवन की हालत गंभीर बनी है।

बलराम ने बताया कि संभवत: मंगलवार रात को किसी ने स्कूल की पानी की टंकी में स्प्रे मिला दी।

सुबह बदबू वाले पानी की शिकायत के बाद गांव के सरपंच कृष्ण कुमार और पुलिस को सूचना दी गई।

विद्यालय के छात्र अमनदीप और अंजू बाला ने बताया कि टंकी का पानी पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। पेट और सिर में दर्द होने के साथ उन्हें चक्कर आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed