{"_id":"2a486c16e99b59a3a87b84e650482bd2","slug":"modi-s-rally-posters-caliphate","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली मोदी की, पोस्टर लगे खिलाफत के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली मोदी की, पोस्टर लगे खिलाफत के
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा-पंजाब के किसानों की गुजरात में जमीन सीज करने के विरोध में लाल बहादुर शास्त्री किसान संघ के बैनर तले किसान जिला सचिवालय पर धरने पर डटे हुए हैं।
उनके समर्थन में जींद से आए किसान भी पहुंचे हैं और 15 सितंबर को मोदी से मिलवाने की प्रशासन से मांग कर रहे हैं। किसानों ने शहर को मोदी विरोधी पोस्टरों और होर्डिंग्स से पाट दिया है, जिससे भाजपाई भी बौखला गए हैं।
धरनास्थल पर मौजूद गुजरात के कच्छ से आए अनिल जागलान, जींद के कंडेला गांव के सरपंच रामकुमार, ईंटल कलां गांव के महावीर और कंडेला के राजा राम ने कहा कि पहले चरण में उद्योगपति ने सरकारी अधिकारियों से मिलकर 957 किसानों के जमीन के इंतकाल उन्हें पर प्रांतीय ठहरा कर रद्द कर दिए।
विज्ञापन
उसके बाद अदानी फिर टाटा और अब रिलायंस ने वहां पावर प्रोजेक्ट के लिए जमीन लेनी शुरू कर दी है। सरकार के जमीन सीज करने के भय से किसान कौड़ियों के भाव जमीन बेच रहे हैं। गुजरात के तहसीलदार ने 13 हरियाणा के किसानों की जमीन का इंतकाल उन्हें बाहरी कहकर खारिज कर दिया था।
1965 के युद्ध के बाद गुजरात में जमीन प्राप्त करने वाले पूर्व सैनिकों के साथ भी ज्यादती की जा रही है। जमीन गंवाने वाले सैकड़ों किसानों के पक्ष में गुजरात उच्च न्यायालय ने उनके हक में फैसला किया। इस पर गुजरात सरकार सुप्रीम कोर्ट में चली गई।
मोदी विरोधी पोस्टरों के खिलाफ डीसी से मिले भाजपाई
रेवाड़ी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को डीसी और एसपी को ज्ञापन सौंपकर पूर्व सैनिक रैली के दौरान शांति भंग करने के षड्यंत्र को रोकने की मांग की है। भाजपाइयों ने कहा कि मोदी की छवि धूमिल करने के लिए गुजरात के नकली सैनिकों को बुलाया गया है। इसमें कांग्रेसी और प्रशासनिक अमला जुटा है। गुजरात के नकली किसानों द्वारा शहर में मोदी विरोधी पोस्टर व होर्डिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को भड़काया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रैली बिगाड़ने के लिए भारी संख्या में असामाजिक तत्व शहर में आ चुके हैं। भाजपा नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि जिला प्रशासन ने समय रहते कार्यवाही नहीं कि तो व्यवस्था खराब होने के लिए प्रशासन जिम्मेवार होगा।
एक बजे मंच पर पहुंचेंगे मोदी
रेवाड़ी। रेवाड़ी हुडा ग्राउंड में 15 सितंबर को होने वाली पूर्व सैनिक रैली के वक्ता गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर नई सब्जी मंडी में 12.15 मिनट पर उतरेगा। हुड्डा कार्यालय परिसर में जलपान के बाद मोदी एक बजे मंच पर पहुंचेंगे।
ये रूट डायवर्ट
पार्किंग व्यवस्था के प्रभारी युवा नेता वरुण चौधरी के अनुसार एनएच-8 से गुड़गांव, पलवल, मेवात व फरीदाबाद जिले के वाहनों को एनएच-8 पर कसौला चौक से डायवर्ट कर बोलनी रोड पर मनचंदा हाउसिंग सोसायटी के पास से डायवर्ट कर सेक्टर 18 के पार्किंग स्थल तक पहुंचाया जाएगा। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल और महेंद्रगढ़ रोड से आने वाले वाहनाें को नाई वाला चौक से रामलीला ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा। रैली में पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, जगाधरी, सिरसा, हिसार, भिवानी, जींद, फतेहाबाद, रोेहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत और कैथल जिले के वाहन एनएच-71 से रामगढ़ के पास से डायवर्ट करके अंसल कालोनी के खुले मैदान में पार्क होंगे। रैली में 10 से 15 हजार वाहनों के आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।