फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Modi's mission -2014 will start from Rewari

रेवाड़ी से शुरू होगा मोदी का मिशन-2014

Fri, 13 Sep 2013 11:09 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Fri, 13 Sep 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
Modi's mission -2014 will start from Rewari
गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी भाजपा द्वारा पीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने के बाद 15 सितंबर को रेवाड़ी से मिशन-2014 का आगाज करेंगे।
विज्ञापन


पीएम पद की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद यह उनकी पहली बड़ी रैली होगी। इस वजह से प्रदेश भाजपा में भी खुशी की लहर है। इसके साथ-साथ इस रैली को सफल करने की उनकी चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित इस रैली में भाजपाइयों ने दो लाख लोगों के आने का दावा किया है।

यदि वे इसमें सफल रहते हैं तो मोदी के अभियान का शुभ आरंभ हो जाएगा। इस रैली में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह समेत कई बड़े सैन्य अधिकारियों के आने का दावा किया जा रहा है। यदि मोदी इन्हें रिझाने में सफल होते हैं तो करोड़ों सैनिकों और पूर्व सैनिकों के वोट भी अपनी झोली में डालने में लगभग कामयाब हो जाएंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी के नाम की घोषणा के बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी जगदीश मुखी और प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने रेवाड़ी में रैली स्थल पर जमकर जश्न मनाया। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के प्रभारी के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री बनने वालेनरेंद्र मोदी रेवाड़ी में पूर्व सैनिकों की रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली की सफलता के बाद उनका प्रधानमंत्री बनना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली स्थल पर रैली संयोजक कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री राव नरवीर सिंह, डा. सुधा यादव, आयोजन समिति के सह संयोजक अरविंद यादव, जिला अध्यक्ष सतीश खोला, पूर्व जिला अध्यक्ष डा. हरीश यादव व लक्ष्मण सिंह, युवा नेता वरुण चौधरी, जिला प्रवक्ता यशवंत शर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहदेव यादव, योगेंद्र पालीवाल और रणधीर सिंह कापडीवास आदि मौजूद रहे।


मोदी के विजय पथ में शामिल है हरियाणा
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के शंखनाद से पहले हरियाणा की धरती एक बार फिर से नरेंद्र मोदी लिए शुभ साबित होगी। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का यह मानना है कि हरियाणा की धरती नरेंद्र मोदी को हमेशा फलीभूत हुई है। आठ साल हरियाणा के प्रभारी रहने के बाद ही सीधे वर्ष 2001 में नरेंद्र मोदी को गुजरात में मुख्यमंत्री की कमान सौंपी गई। केशुभाई पटेल के इस्तीफे के बाद मोदी को यह कमान मिली थी।


मोदी वर्ष 1992 से 2000 तक हरियाणा भाजपा के प्रभारी रहे हैं। अब प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार चुने जाने के बाद वे पहली बार हरियाणा के रेवाड़ी में कदम रखेंगे। 15 सितंबर को रेवाड़ी में होने वाली पूर्व सैनिकों की रैली को लेकर भाजपा नेताओं का उत्साह कई गुना बढ़ गया है। 17 सितंबर को मोदी का जन्मदिन भी है। जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं।



रेवाड़ी में मोदी के पोस्टरों पर शरारती तत्वों द्वारा पोती गई कालिख भी अब स्थानीय प्रशासन के लिए आफत का सबब बन गई है। रैली से पहले मोदी की सुरक्षा संबंधी इंतजाम को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed