{"_id":"626f7a4c84abb4b31db368f5cdd3c658","slug":"modal-college-selected-haryana-education-minister-geeta-bhukkal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल कॉलेज की श्रेणी में शामिल होंगे चुनिंदा कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल कॉलेज की श्रेणी में शामिल होंगे चुनिंदा कॉलेज
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Nov 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के चुनिंदा कॉलेजों को मॉडल कालेज की श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
यह कॉलेज विद्यार्थी संख्या, ढांचागत सुविधाओं और उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर मॉडल कॉलेज की श्रेणी में शामिल किए जाएंगे।
शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने बताया कि इस नई अवधारणा को देश भर में लागू होने जा रहे राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के अंतर्गत लागू किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को लेकर हाल ही में मानव संसाधन मंत्रालय के तत्वाधान में आल इंडिया कांफ्रेंस आफ हायर एजुकेशन मिनिस्टर की बैठक के दौरान रूसा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई है।
उन्होंने बताया कि रूसा के अंतर्गत प्रदेश में हायर एजुकेशन काउंसिल स्थापित करने की बात कही है, लेकिन हरियाणा में वर्ष 2010 में ही हायर एजुकेशन काउंसिल का गठन कर दिया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा हाल ही में मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से जारी सर्वे के मुताबिक हायर एजुकेशन के मामले में देश का सकल एनरोलमेंट अनुपात 19.40 फीसदी है।
वहीं हरियाणा में यह दर 24.1 फीसदी है जो बड़ी उपलब्धि है। यह बड़ी बात है कि केंद्र सरकार ने 2020 तक इसे 30 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्य रखा है, हरियाणा पहले ही उसके करीब है।
विज्ञापन