फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mission 272: Social media will support BJP

मिशन 272: सोशल मीडिया का सहयोग लेगी भाजपा

Sat, 11 Jan 2014 01:17 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Jan 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
Mission 272: Social media will support BJP
मिशन 272 प्लस की सफलता के लिए भाजपा सोशल मीडिया का उपयोग करेगी।
विज्ञापन


पार्टी 12 जनवरी को गुड़गांव में मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय वर्कशाप आयोजित करेगी।

इसमें पार्टी प्रवक्ता, सभी जिलों के मीडिया व सह मीडिया प्रभारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस कार्यशाला का उद्घाटन राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी करेंगे।
समापन पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  मुख्तार अब्बास नकवी करेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता वीरकुमार यादव ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा व संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट भी कार्यकर्ताओं को मीडिया से संबंधित निर्देश जारी करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संजय आहूजा और विरेंद्र गर्ग ने बताया कि 15 जनवरी को दादरी से गुड़गांव तक भूमि बचाओ मार्च को स्थगित कर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में परिवर्तन के बाद भाजपा ने एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इसके अनुसार 25 और 26 जनवरी को होने वाली बूथ समितियों के सम्मेलन अब 26, 27 व 28 जनवरी को मंडलानुसार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2 फरवरी से 16 फरवरी तक होने वाले लोकसभा स्तरीय सम्मेलनों को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए 14,15 और 16 जनवरी को 7-7 जिलों की अलग-अलग बैठकें हाेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed