फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Millions of people hid important information in their family identity cards

Haryana: परिवार पहचान पत्र में लाखों लोगों ने छिपाई अहम जानकारियां, लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन से हुआ खुलासा

Sat, 01 Nov 2025 10:57 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 01 Nov 2025 10:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए जिन महिलाओं ने डाटा भरा है, उससे हरियाणा के डाटा संग्रह में भी कई जानकारियां अपडेट हुई हैं।

विज्ञापन
Millions of people hid important information in their family identity cards
परिवार पहचान पत्र - फोटो : संवाद

विस्तार

लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए वरदान तो बनी है साथ ही परिवार पहचान पत्र का डाटा भी दुरुस्त हो गया है। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में लाखों लोगों ने अहम जानकारियां छिपाई थी या डाटा अपडेट नहीं किया था। मगर लाडो लक्ष्मी योजना में लाभार्थियों के आवेदन से ये जानकारियां सामने आ गई हैं। इससे सरकार का डाटा भी दुरुस्त हो गया है। हालांकि सरकार की ओर से किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया, योजना का लाभ लेने के लिए जिन महिलाओं ने डाटा भरा है, उससे हरियाणा के डाटा संग्रह में भी कई जानकारियां अपडेट हुई हैं। लाडो लक्ष्मी योजना को लॉन्च करते हुए उन्होंने बताया, हरियाणा में एक लाख से कम परिवारों की संख्या करीब 17 लाख 69 हजार 911 के आसपास होगी। इन सभी की जन्मतिथि पीपीपी के डाटा में थी। इनमें से कईयों ने अपनी जन्मतिथि दुरुस्त करवाई थी, मगर उसे पीपीपी में अपडेट नहीं कराया था।
विज्ञापन

 

लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से करीब दो हजार 281 महिलाओं की जन्मतिथि ठीक कर उसे अपडेट किया गया है। एक लाख आय वालों के कुल 15 लाख एक हजार 836 बैंक खाते थे, इस योजना के माध्यम से 94 हजार 932 नए खाते अपडेट किए गए। वहीं, आवेदकों के सत्यापन के दौरान दो लाख 58 हजार 543 नए बिजली कनेक्शन अपडेट किए गए। पहले यह कनेक्शन पीपीपी में नहीं थे। 

इसी प्रकार से 10345 युवतियां जिनकी कुछ समय पहले शादी हुई थी, उनका डाटा वैवाहिक कैटेगिरी में अपडेट किया गया। वहीं, 29 हजार 928 नए वाहन मालिकों की भी पहचान हुई है। पीपीपी डाटा के अंदर वे वाहन मालिक नहीं थे। वहीं, लाडो योजना की जानकारियों से करीब चार हजार 145 पते भी ठीक हुए हैं। पहले इन लोगों के पते गलत थे। इसी तरह से तीन लाख 55 हजार 175 नए डोमिसाइल और पीपीपी में चार हजार 850 नई पीपीपी आईडी अपडेट हुई हैं।

संकल्प पत्र के 217 में से 48 वादे पूरे

मुख्यमंत्री ने बताया, भाजपा सरकार जो कहती है, वह उसे जरूर पूरा करती है। लाडो लक्ष्मी योजना इसका एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने बताया, वर्तमान राज्य सरकार ने अपने संकल्प पत्र के 217 में से 48 वादों को केवल एक साल में पूरा किया गया है। वहीं, 158 वादों पर कार्य प्रगति पर है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा जिनकी सरकारों में इस तरह की योजना नहीं थी, अब वही सवाल पूछ रहे हैं। क्योंकि उनके राज्य में योजना नहीं थी। यह योजना मोदी की गारंटी है। इस दौरान उन्होंने बीते 11 वर्षों का लेखा-जोखा भी रखा। उन्होंने बताया, पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार हरियाणा को इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और समावेशी विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed