{"_id":"72a07470331ef2f8ef3a2a6373af07e8","slug":"metro-track-work-will-start-from-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो ट्रैक बिछाने का काम अगले हफ्ते से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो ट्रैक बिछाने का काम अगले हफ्ते से
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 17 Jan 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएमआरसी ने बदरपुर-वाईएमसीए मेट्रो कॉरिडोर पर ट्रैक बिछाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगले सप्ताह मेट्रो डिपो से ट्रैक बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। करीब पांच माह में ट्रैक का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
फरीदाबाद में नेशनल हाइवे के साथ 13.875 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इस कॉरिडोर पर रोज 36 मेट्रो ट्रेनों का संचालन होगा। इनके रखरखाव के लिए सेक्टर 20-ए में मेट्रो डिपो का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
लगभग 50 एकड़ जमीन पर इस डिपो का काम तेजी से चल रहा है। मेट्रो डिपो को मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए थर्ड लाइन का निर्माण भी किया जा रहा है। सेक्टर 16ए के पास से हाईवे के ऊपर से होती हुई यह थर्ड लाइन डिपो के अंदर लाई जाएगी।
विज्ञापन
डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक, यहां लगभग 27 ट्रेनों के खड़े होने की व्यवस्था की जाएगी। उसी के हिसाब से ट्रैक तैयार किए जाएंगे। यहां मेट्रो ट्रेनों के ब्रेक की जांच के लिए एक हाई स्पीड ट्रैक भी तैयार किया जाएगा।
डीएमआरसी प्रवक्ता ने बताया कि मेट्रो डिपो में ऑफिस साइट व अन्य बिल्डिंगों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अब जल्द ही यहां पर ट्रैक बिछाने काम भी शुरू कर दिया जाएगा।