{"_id":"6123641d8ebc3e79e65fee8b","slug":"meham-dsp-suspended-for-getting-some-people-to-meet-gurmeet-ram-rahim","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाण: सरकार ने महम डीएसपी को किया सस्पेंड, राम रहीम से कुछ लोगों की मुलाकात करवाने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाण: सरकार ने महम डीएसपी को किया सस्पेंड, राम रहीम से कुछ लोगों की मुलाकात करवाने पर कार्रवाई
Mon, 23 Aug 2021 02:41 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:41 PM IST
सार
जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने बताया कि इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। क्योंकि जेल से बाहर गए कैदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। उन्होंने नियम को तोड़कर ऐसा काम किया है। इसलिए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
राम रहीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साध्वियों के साथ यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से विशेष मुलाकात कराने के मामले में हरियाणा सरकार ने डीएसपी महम शमशेर सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। हरियाणा के गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने यह आदेश जारी किया।
विज्ञापन
बता दें कि सुनारिया जेल में बंद डेरा प्रमुख को बीमार अवस्था में 19 अगस्त को एम्स ले जाया गया था। सुरक्षा की जिम्मेदारी डीएसपी महम शमशेर सिंह को सौंपी गई थी। सरकार के पास सूचना आई थी कि डीएसपी ने दिल्ली से वापस आते समय रास्ते में कुछ निजी लोगों से डेरामुखी की मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन
मुलाकात करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। आरोप ये है कि भी रास्ते में भी कई स्थानों पर गाड़ियां रोकी गईं। इसकी जानकारी मिलने के बाद राज्य सरकार ने इसकी जांच कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। इस मामले में सोमवार को गृह सचिव ने डीएसपी महम को सस्पेंड कर पंचकूला हेडक्वार्टर में अटैच किया है। शमशेर सिंह बिना अनुमति के स्टेशन नहीं छोड़ सकेंगे।
विज्ञापन
चूंकि जेल से बाहर गए कैदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। डीएसपी ने नियम को तोड़कर ऐसा काम किया, इसलिए यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। अगर कोई और दोषी होगा तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।-रणजीत चौटाला, जेल मंत्री।
रणजीत हत्याकांड में 26 को आना है फैसला
डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या के मामले में सीबीआइ कोर्ट का 26 अगस्त को फैसला आना है। हत्या के इस केस में डेरा प्रमुख को मुख्य आरोपी हैं। सीबीआइ कोर्ट द्वारा फैसला सुरक्षित रखा गया है। फैसले के दिन डेरा प्रमुख को भी कड़ी सुरक्षा में अदालत में पेश किए जाने का विचार बनाया गया था लेकिन हरियाणा सरकार के वकीलों ने कोर्ट से अनुरोध किया कि डेरामुखी की व्यक्तिगत पेशी से कानून व्यवस्था की स्थिति बगड़ सकती है।