{"_id":"f75a3cf0566f758ed19321d0b5fc9fc9","slug":"maternal-death-after-neonatal-birth-hospital-ransacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात के जन्म के बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात के जन्म के बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़
बहादुरगढ़/ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के बहादुरगढ़ में लाइनपार क्षेत्र के एक अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। डाक्टरों के साथ धक्का-मुक्की के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ की।
हालांकि, अभी तक पुलिस ने कोई अभियोग दर्ज नहीं किया है। जानकारी के अनुसार लाइनपार क्षेत्र निवासी अंजू को डिलीवरी के लिए अस्पताल में वीरवार की सुबह दाखिल करवाया गया था।
शाम 6 बजे आपरेशन से अंजू ने एक लड़के को जन्म दिया। इसके बाद चिकित्सकों ने नवजात को बच्चों के वार्ड में दाखिल कर लिया। इसके बाद अंजू की तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान महिला चिकित्सक और अन्य डाक्टरों द्वारा बरती लापरवाही से ही अंजू की मौत हुई। इसे लेकर परिजनों ने महिला चिकित्सक और अन्य डाक्टरों के साथ धक्का-मुक्की करते अस्पताल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ कर डाली।
अंत में अस्पताल प्रबंधन और मृतका के परिजनों के बीच समझौता हो गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी।