फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Married women open their fast by looking at the moon On Karva Chauth

Haryana: सुहागिनों ने ‘चांद’ का दीदार कर खोला व्रत, समालखा में आस्ट्रेलियाई बहू ने भी रखा व्रत

Wed, 01 Nov 2023 08:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 08:49 PM IST
सार

प्रदेशभर में करवा चौथ पर्व की धूम रही, बाजारों में खूब चहल-पहल रही। करवाचौथ पर्व पर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा, दोपहर बाद कथा सुनी और रात को चांद का दीदार कर व्रत खोला। समालखा में आस्ट्रेलियाई बहू कोर्टनी ने अपने पति लवलीन वत्स का छलनी से दीदार करते हुए व्रत खोला।

विज्ञापन
Married women open their fast by looking at the moon On Karva Chauth
समालखा में आस्ट्रेलियाई बहू कोर्टनी अपने पति लवलीन वत्स का छलनी से दीदार करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करवा चौथ पर्व बुधवार को प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए दिन भर व्रत रखा तो वहीं धर्मनगरी के मंदिरों में पहुंच पूजा भी की। करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाएं दिनभर 16 शृंगार कर सजती संवरती रही, जबकि दोपहर बाद महिलाओं ने कई जगहों पर एकत्रित होकर कथा सुनकर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा कई जगहों पर महिलाओं ने सेल्फी लेकर करवा चौथ पर्व की अपनी सेल्फियों को अपने स्टेटस पर लगाया।

विज्ञापन


प्रदेशभर के बाजारों में भी खूब रौनक बनी रही। करवा चौथ पर्व के चलते मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। पर्व को लेकर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की, जिससे बाजारों में खूब चहल पहल देखने को मिली। व्यापार में बढ़ोतरी देख दुकानदार भी गदगद नजर आए।
विज्ञापन


त्योहार के चलते मेहंदी लगाने वाले कलाकारों और ब्यूटी पार्लर संचालकों के साथ-साथ मिठाई विक्रेताओं की चांदी बनी रही। देर रात चांद महिलाओं को अर्घ्य देकर सुहागिनों ने व्रत खोला तो होटलों और अन्य कई जगहों पर जश्न का माहौल देखने को मिला। करवाचौथ पर्व को लेकर पहले से ही होटलों को बुक किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांद के दीदार के लिए महिलाओं ने किया इंतजार
चांद का दीदार करने के लिए महिलाएं इंतजार करती रहीं। हर बार की तरह चांद ने महिलाओं को लंबा इंतजार कराया। दुल्हन की तरह शृंगार कर रही महिलाओं ने एक दिन की कठोर तपस्या की। चांद निकलने पर चांद का दीदार कर चैन की सांस ली। महिलाओं ने अपने घरों में जल ग्रहण कर अपना व्रत खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed