फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Married woman kidnapped and Gangraped

सड़क से युवती का अपहरण, कार में गैंगरेप

Tue, 16 Apr 2013 11:15 AM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Tue, 16 Apr 2013 11:15 AM IST
विज्ञापन
Married woman kidnapped and Gangraped

दरिंदों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं। हरियाणा के रोहतक जिले में सरेराह विवाहिता का अपहरण कर तीन युवकों ने कार में उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। आरोपी युवक देर शाम विवाहिता को सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार और अपहरण का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई है।  
विज्ञापन


विवाहिता शिवाजी कॉलोनी मार्केट में सामान खरीदने गई थी। जब वह वापिस घर जा रही थी तो रिट्ज कार में सवार तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया।

तीनों युवक उसे शहर से बाहर ले गए और सामूहिक दुराचार किया। रविवार को जब युवक विवाहिता को छोड़ने रोहतक आ रहे थे खरखौदा के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सभी तीनों आरोपी विवाहिता को कार में ही छोड़कर फरार हो गए।

हादसे की सूचना पाकर खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विवाहिता के परिजनों को सूचित किया। वहीं, देर शाम तक विवाहिता के बाजार से न लौटने पर परिजनों ने भी तलाश शुरू कर दी थी।

अस्पताल में होश आने पर विवाहिता ने परिजनों को आप बीती बताई। महिला का आरोप है कि खरावड़ निवासी मनदीप, नवीन और सुनील उसे अगवा कर ले गए थे। तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया।


मामले का पता चलते ही परिजन विवाहिता को लेकर शिवाजी कॉलोनी थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुराचार करने का मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही तीनों आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed