{"_id":"3386520a-a47a-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"married-woman-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को मार देंगे, कह विवाहिता से 8 दिन तक गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को मार देंगे, कह विवाहिता से 8 दिन तक गैंगरेप
भिवानी/ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2013 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे को मारने की धमकी देकर विवाहिता से आठ दिन तक तीन लोगों के दुराचार किया। मामले का खुलासा महिला के युवकों के चंगुल से छूटने के बाद हुआ।
विज्ञापन
महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। मामला हरियाणा के जनपद भिवानी का है।
जानकारी के अनुसार एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति दिल्ली के पास काम करते हैं। ससुर के साथ उनका दुकानों को लेकर विवाद चल रहा है। सुशील नामक व्यक्ति उसकी जान पहचान का है।
विज्ञापन
चार अप्रैल को सुशील का फोन आया उसने दुकानों के काम से रोहतक गेट के पास बुलाया। उसके बताए अनुसार वह रोहतक गेट पहुंची। वहां पर सुशील के साथ उसके दो साथी बुलेरो गाड़ी में उसका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने गाड़ी में बैठने के लिए कहा तो उसने गाड़ी में बैठने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
मना करने पर सुशील और उसके दो साथियों ने उस पर पिस्तौल तान दी और जबरन उसे गाड़ी में बैठा लिया। वे उसे रेलवे स्टेशन के समीप एक कमरे में ले गए। जहां तीनों ने उसके हाथ-पांव बांध दिए और जबरन उससे दुराचार किया।
तीनों युवकों ने उसे आठ दिन तक उस कमरे में बांध बनाकर रखा और बारी-बारी से दुराचार करते रहे। उन्होंने धमकी दी कि इस बारे में मुंह खोला तो उसे और उसके बच्चों को जान से हाथ धोना पड़ेगा।
12 अप्रैल को तीनों लड़के कहीं गए थे। इसी दौरान वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर बाहर आई और पुलिस को शिकायत दी।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने सुशील को नामजद करते हुए दो अन्य युवकों के खिलाफ महिला के अपहरण, दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
सिटी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।