{"_id":"6a0195283ee2806c3e09e6a9","slug":"man-dies-after-drowning-in-canal-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नहर में नहाने गया था शख्स, तीन दिन बाद मिला शव; तीन बच्चों का पिता था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नहर में नहाने गया था शख्स, तीन दिन बाद मिला शव; तीन बच्चों का पिता था मृतक
Mon, 11 May 2026 02:07 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 11 May 2026 02:07 PM IST
सार
पश्चिम यमुना नहर में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 49 वर्षीय सोहन लाल के तौर पर हुई है जो तीन बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनानगर के रादौर क्षेत्र में पश्चिम यमुना नहर में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना के तीसरे दिन सोमवार सुबह उसका शव नहर में उतराता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में भेज दिया गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
मृतक की पहचान 49 वर्षीय सोहन लाल उर्फ सोनू पुत्र केशोराम निवासी खेड़ा मोहल्ला, रादौर के रूप में हुई है। वह पल्लेदारी का काम करता था और अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को छोड़ गया है। रादौर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के भतीजे पवन ने बताया कि उसका चाचा शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह पश्चिम यमुना नहर में नहाने जा रहा है। दोपहर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। नहर किनारे मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह एक व्यक्ति नहाते समय पैर फिसलने से तेज बहाव में बह गया था।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन लगातार नहर के आसपास उसकी तलाश करते रहे। सोमवार सुबह करीब छह बजे नहर किनारे बने मंदिर में रहने वाले एक व्यक्ति ने पानी में शव उतराता देखा और इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।
गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान सोहन लाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।